प्रदेश कांग्रेस में जारी हुए पदाधिकारियों के नाम, गुड्डू सिलावट बनाए गए उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस में जारी हुए पदाधिकारियों के नाम, गुड्डू सिलावट बनाए गए उपाध्यक्ष
Share:

भोपाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया है। नई पदस्थापना के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 18 उपाध्यक्ष, 40 महासचिव और 82 सचिवों को नियुक्त किया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर उज्जैन - आलोट संसदीय सीट के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को शामिल किया गया है यही नहीं सांवेर के पूर्व विधायक तुलसी सिलावट को भी उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की सूची जारी की। जिसमें उपाध्यक्ष  पद पर रामेश्वर नीखरा, इंद्रजीत सिंह पटेल, डाॅ. गोविंद सिंह, राजा पटेरिया, प्रेमचंद गुड्डू, ताराचंद पटेल, तुलसी सिलावट,अभिभाषक साजिद अली, सुलोचना रावत, सुभाष सोजतिया, सुंदरलाल तिवारी, अशोक सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, लाखन घनघोरिया, मदन तिवारी, रामनिवास रावत, सुरेंद्र सिंह ठाकुर और नारायण सिंह आमवाले आदि के नाम शामिल हैं।

जबकि सचिव में जोधाराम गुर्जर, राजा बघेल, रिश्मि पवार, आबिद सिद्दीकी, प्रमोद टंडन, हमंत सोनाने, आदि शािमल हैं। इसके अतिरिक्त 28 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 24 विशेष सदस्य नियुक्त किए गए हैं। दूसरी ओर महासचिव पद पर सत्यनारायण पटेल, अश्विनी जोशी, अर्चना जायसवाल, मनोज राजानी आदि की नियुक्ति की गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -