क्या आतंकी यासीन मलिक को सजा देना मुस्लिमों पर अत्याचार है ? महबूबा मुफ़्ती को तो यही लगता है
क्या आतंकी यासीन मलिक को सजा देना मुस्लिमों पर अत्याचार है ? महबूबा मुफ़्ती को तो यही लगता है
Share:

श्रीनगर: PDP सुप्रीमो और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने आतंकी यासीन मलिक को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा मुस्लिमों को कुचल रही है। यही नहीं महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान की न्यायपालिका को भारत से अच्छा बताया है।

जब महबूबा से यासीन मलिक से संबंधित एक सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में पहले भी फांसी और उम्रकैद होती रही है। मगर इससे जम्मू कश्मीर में स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि, ऐसे में मेरा मानना है कि ऐसे कदमों के बाद कश्मीर में हालत  और खराब होंगे। जम्मू कश्मीर में जब तक नीति में परिवर्तन नहीं किया जाएगा स्थिति नहीं सुधरेगी। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, पाकिस्तान में एक आदमी को लिंच किया गया। वहां 6 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई, एक दर्जन को उम्रकैद हुई। मगर भारत में क्या? यहां 2015 के बाद कितने लोगों की लिंचिंग की गई, क्या एक को भी सजा नहीं हुई। बल्कि लिंचिंग करने वालों का स्वागत किया गया। उन्हें माला पहनाई गई। ये पाकिस्तान और भारत की न्यायपालिका में फर्क है। 

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, भाजपा सरकार हर जगह गुजरात मॉडल लागू करना चाह रही है। ये लोग बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी को लेकर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हिंदू मुस्लिमों का झगड़ा करवा रहे हैं। इन लोगों के पास मुस्लिमों को मरवाने, मस्जिदों पर कब्जा करने के सिवा कुछ नहीं है। 

राजीव गांधी के हत्यारे से मिले CM एमके स्टालिन तो भड़क गए संजय राउत, बोले- 'यह देश के लिए सही आदर्श नहीं है'

'अभी तो बस शुरुआत है...', साइकिल पर सवार होकर क्या इशारा कर रहे हैं कपिल सिब्बल ?

CM बघेल ने चढ़ाई मां दंतेश्वरी को 11 किलोमीटर लंबी चुनरी, मंदसौर का टूटा रिकॉर्ड

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -