'आदिवासी हमलावरों की तरह बर्ताव कर रही भाजपा..', महबूबा बोलीं- ये राहुल गांधी का भारत
'आदिवासी हमलावरों की तरह बर्ताव कर रही भाजपा..', महबूबा बोलीं- ये राहुल गांधी का भारत
Share:

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) सुप्रीमो और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने युवाओं से जम्मू कश्मीर में निकाय और विधानसभा चुनावों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। महबूबा ने कहा कि यह अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हथियार है। उन्हें भाजपा के लिए कोई जगह नहीं छोड़नी चाहिए। PDP सुप्रीमो ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि, यह भाजपा का भारत नहीं है, लिख लीजिए, हम इस देश को भाजपा का भारत नहीं बनने देंगे। इसके साथ ही महबूबा ने केंद्र को पाकिस्तान के आदिवासी हमलावरों की भांति बर्ताव नहीं करने की चेतावनी दी, जो 1947 में घाटी में आये थे, मगर कश्मीरियों ने उन्हें भागने के लिए विवश कर दिया था।

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि भारत भाजपा नहीं है। जिस भारत में हम शामिल हुए थे, वह जवाहरलाल नेहरू का भारत, गांधी का भारत, मौलाना अबुल कलाम आजाद का भारत है, यह राहुल गांधी का भारत है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए पूरे देश की यात्रा कर रहे हैं। यह तुषार गांधी का भारत है। इसके साथ ही महबूबा ने 2019 में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आगे कहा कि, हमने इस देश के साथ दिल का रिश्ता जोड़ा, संविधान का संबंध जोड़ा, प्रेम का संबंध जोड़ा, मगर आपने क्या किया? आपने हमारी गरिमा, हमारी पहचान के साथ खिलवाड़ किया। आपने पूरे राज्य को तबाह कर दिया। यह नहीं चलेगा।

PDP सुप्रीमो ने आगे कहा कि कश्मीर के लोग देश की मौजूदा स्थिति के चलते भारत में (जम्मू कश्मीर के) विलय पर प्रश्न उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कश्मीरी हमसे सवाल पूछते हैं कि किस देश में वह शामिल हुए थे? मगर मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कश्मीरी उस भारत में शामिल हुए थे, जिसे गांधी के पोते तुषार एवं नेहरू के प्रपौत्र राहुल देश के विभिन्न हिस्सों में खोज रहे हैं। उन्होंने, मैं उस भारत की बात कर रही हूं जिसे नेहरू और ने मिलकर बनाया, वह भारत जहां हिंदू-मुस्लिम एकता है, धर्मनिरपेक्षता एवं लोगों के अधिकार सुरक्षित हैं।

'बच्चों की हत्यारी सरकार..', ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच सर्वोच्च नेता की भांजी गिरफ्तार

राहुल गांधी को राज ठाकरे ने 'IDIOT' क्यों कहा ? भाजपा को भी दी कड़ी नसीहत

'सभी मुस्लिम पहले हिन्दू ही थे..' नितीश के मंत्री गुलाम गौस का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -