फिर नजरबंद हुईं महबूबा मुफ्ती, ट्वीट कर दी जानकारी
फिर नजरबंद हुईं महबूबा मुफ्ती, ट्वीट कर दी जानकारी
Share:

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। जी हाँ और इस बारे में जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। इसी के साथ महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों की स्थिति के लिए केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है।

वैसे आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है। जी दरअसल इसके पहले साल 2021 में सितंबर के महीने में भी महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'इस कदम से सरकार के जम्मू कश्मीर में ‘स्थिति सामान्य होने के दावों की सच्चाई सामने आ गई है।' इसी के साथ उन्होंने केंद्र पर भी आरोप लगाया था और कहा था कि, 'जहां भारत सरकार अफगानिस्तान में लोगों के अधिकारों के लिए चिंता व्यक्त कर रही है, वहीं कश्मीरियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है।'

जी दरअसल जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को पांच अगस्त 2019 को समाप्त किए जाने के बाद से महबूबा करीब 14 महीने हिरासत में थीं। वहीं उनके अलावा कई अन्य राजनीतिक नेताओं को मोदी सरकार ने नजरबंद कर रखा था।

पाक PM का बड़ा बयान- 'भारत के साथ 'स्थायी शांति' चाहते हैं हम'

लंच डेट पर स्पॉट हुईं मिसिज जोनास

Boycott पर भड़के विजय, बोले-'फिक्र करने की जरूरत नहीं ..हम फिर लड़ेंगे'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -