सुनंदा की मौत पर मेहर तरार ने खोले राज़, पुस्तक का हुआ विमोचन
सुनंदा की मौत पर मेहर तरार ने खोले राज़, पुस्तक का हुआ विमोचन
Share:

नईदिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत से सुर्खियों में आई पाकिस्तानी लेखिका मेहर तरार की पुस्तक से एक बार फिर इस मामले में चर्चाऐं चल पड़ी हैं। दरअसल पाकिस्तानी लेखिका व पत्रकार मेहर तरार ने अपनी पुस्तक लिव फ्राॅम लाहौर का विमोचन किया गया। इस दौरान मेहर ने सुनंदा पुष्कर के मामले में कहा कि उन्हें सीमा पार से भी घेरा गया और पाकिस्तानी सीमा के अंदर भी घेरा गया। उन्होंने इसके लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दोनों ओर के मीडिया ने उनका नाम जबरन घसीटा यही नहीं उन्हें बदनाम किया गया।

उनकी पर्सनल लाईफ ही ब्रेकिंग न्यूज़ बन गई। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच इसी घटना की वजह से वे जानी गईं। मगर उन्होंने लेखन जारी रखा। यही नहीं लोगों ने ट्विटर पर भी कमेंट्स किए और यही नहीं आईएसआई एजेंट तक कह दिया। उन्होंने कहा कि सुनंदा ने उन्हें आईएसआई एजेंट कहा और उनके चरित्र पर कई तरह के सवाल उठाए। उसके दो दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।  पति और पत्नी के बीच का विवाद बेहद बढ़ गया। उन्होंने कहा कि यह झगड़ा ऐसा नहीं था कि वह आत्महत्या कर लेती। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -