मेघालय चुनाव परिणाम: बीजेपी 02 कांग्रेस 21 NPP 19 अन्य 17
मेघालय चुनाव परिणाम: बीजेपी 02 कांग्रेस 21 NPP 19 अन्य 17
Share:

मेघालय विधानसभा चुनाव के वोटों की मतगणना आज सुबह आठ बजे से जारी है, रुझानों में मेघालय में कांग्रेस आगे है, लेकिन उसे एनपीपी और बीजेपी मिलकर दिक्कत दे सकती है,मेघालय मे 19 लाख वोटर्स है और यहाँ 8 साल से कांग्रेस सरकार है, मगर इस बार कांग्रेस- बीजेपी और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में त्रिकोणीय मुकाबला हुआ. नेशनल पीपुल्स पार्टी 2013 में सत्ता में आई, दिवंगत पूर्व कांग्रेसी नेता पीए संगमा इसके फाउंडर हैं, अब यह उनके बेटे और पार्टी चीफ कोनार्ड संगमा की लीडरशिप में मजबूत हो रही है. यहांं 59 सीट पर चुनाव हुआ,एक सीट पर उम्मीदवार का निधन होने की वजह से चुनाव नहीं हुआ.

अब तक मतगणना से प्राप्त रुझानों में सभी पार्टियों की स्थिति पर एक नज़र  

त्रिपुरा -    जीत     आगे    कुल 
बीजेपी      35      08        43
कांग्रेस      00      00        00  
लेफ्ट        11      05        16  
अन्य        00      00        00  

मेघालय-   जीत     आगे    कुल 
बीजेपी      02       00        02 
कांग्रेस      20       01        21  
NPP        18      01        19  
अन्य        17      00        17 

नागालैंड-   जीत     आगे    कुल 
बीजेपी       15       13       28 
कांग्रेस       00       00       00 
NPP        17       07       24 
अन्य         01      04       05  

कांग्रेस मौजूदा सीएम मुकुल संगमा की लीडरशिप में चुनाव लड़ रही है. वहीं, एनपीपी ने सीएम के लिए किसी का नाम आगे नहीं किया है.एनपीपी चुनाव जीतती है तो मुकुल संगमा की बहन और पूर्व सांसद अगाथा संगमा सीएम हो सकती हैं. 75% वोटर ईसाई समुदाय हैं. इन वोटर्स को रिझाने के लिए कांग्रेस ने केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी और बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री के अल्फोंस को चुनाव की कमान दी थी. राज्य में हर चुनाव में निर्दलीय बड़ी संख्या में जीतते हैं, पिछली बार 13 जीते थे. इस बार भी 84 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं.

त्रिपुरा : अमित शाह की गुरुदक्षिणा

त्रिपुरा : ताजा रुझान

त्रिपुरा के परिणामों पर बीजेपी की प्रेस वार्ता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -