11 घंटों तक थमी मुंबई की रफ़्तार, 205 लोकल, 23 लंबी दूरी की ट्रेनें बंद
11 घंटों तक थमी मुंबई की रफ़्तार, 205 लोकल, 23 लंबी दूरी की ट्रेनें बंद
Share:

मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई के डिलायल रोड ब्रिज तोड़ने के लिए पश्चिम रेलवे पर शनिवार रात 10 बजे से 11 घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है, जो रविवार सुबह 9 बजे समाप्त होने की संभावना है। ब्लॉक के दौरान इस समय अवधि में चर्चगेट से दादर के मध्य कोई ट्रेन नहीं चलेगी। इस दौरान 205 लोकल ट्रेन और लंबी दूरी की 23 ट्रेनें बंद रहेंगी। 2 फरवरी को डाउन दिशा में चर्चगेट से बोरीवली के लिए आखिरी धीमी लोकल रात 9.39 बजे और विरार के लिए अंतिम तेज लोकल 9.44 बजे रवाना होगी।

BUDGET 2019: सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, हो सकते हैं 5 बड़े ऐलान

वहीं अप दिशा में अंतिम धीमी लोकल बोरीवली से रात 8.56 बजे और आखिरी तेज लोकल विरार से 8.35 बजे निकलेगी। ब्लॉक के दौरान बेस्ट परिवहन द्वारा अतिरिक्त सेवाएं चलाने के लिए कहा गया है।  ब्लाक के दौरान फास्ट लाइन की सभी लोकल ट्रेनें दादर और विरार-डहाणू रोड स्टेशनों के मध्य और धीमी लाइन की सभी ट्रेनें बांद्रा से बोरीवली-भाईंदर-विरार के मध्य यात्रा करेंगी। 

2 फरवरी को रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें 
1. मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद पैसेंजर 
2. मुंबई सेंट्रल-इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस 
3. मुंबई सेंट्रल-राजकोट-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 
4. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर 

3 फरवरी रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें 
1. मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात एक्सप्रेस 
2. मुंबई सेंट्रल-वलसाड फास्ट पैंसेंजर 
3. वलसाड-मुंबई सेंट्रल फास्ट पैसेंजर 
4. अहमदाबाद-वलसाड गुजरात क्वीन एक्सप्रेस 
5. इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 

3 फरवरी को बोरीवली स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें 
1. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर 
2. अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेंपल मेल 
3. इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस 
4. ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल 
5. जयपुर मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 

3 फरवरी को दादर स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें 
1. वडोदरा-मुंबई सेंट्रल वडोदरा एक्सप्रेस 
2. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात मेल 

खबरें और भी:-

सहारा ग्रुप को SC का समन, सेबी के खाते में जमा करने होंगे 9,000 करोड़

एयर इंडिया को बेचने की कोशिश में सरकार, पर कर्ज के कारण नहीं मिल रहा खरीदार

10वीं पास के लिए नौकरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 107 पद है खाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -