अपनी सीमाओं से उठकर कार्य करने को तैयार हैं कार्यकर्ता

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट की। उन्होंने सोनिया गांधी से करीब 1 घंटे तक भेंट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की असफलता को लेकर चर्चा की। बैठक में दोनों नेता पार्टी के हालातों की चर्चा कर रहे थे।

हालांकि शशि थरूर ने बैठक को लेकर किसी भी तरह की जानकारी देने से इन्कार कर दिया। मगर उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा परिवर्तन पर विचार किया जा रहा है। उनका कहना था कि इस हेतु पार्टी सभी सीमाओं को पार कर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि असम और केरल में सत्ता से बेदखल हो जाने के बाद कांग्रेस कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर में ही शेष रह गई है। 6 राज्यों में कांग्रेस के रहने को काफी निराशाजनक माना जा रहा है। पार्टी द्वारा इस पर गंभीर चिंतन किया जा रहा है।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -