केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की पाकिस्तानी रेंजर्स से भेंट
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की पाकिस्तानी रेंजर्स से भेंट
Share:

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल की डीजी स्तरीय वार्ता फायरिंग के बाद भी जारी रखी जाएगी। इस चर्चा का आज दूसरा दिन है। पहले दिन दोनों ही देशों के बीच सीमा पर शांति कायम रखने पर सहमति बनी। दूसरी ओर पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर सीमा पर सीज़फायर का उल्लंघन किया। जिसके बाद इस मामले में तनातनी बढ़ गई। मगर इसके बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच चर्चा जारी रही।

दोनों ही देशों ने सीमा पार से शांति बनाए रखने की बात की। पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा पर सीज़फायर का उल्लंघन किया। मिली जानकारी के अनुसार पाक रेेंजर्स का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला। पहले दिन चर्चा में सीज़फायर का उल्लंघन व घुसपैठ का मसला सामने रखा गया।

इस दौरान दोनों ही देशों के बीच सीमा पर शांति कायम रखने पर सहमति बनाई गई। इस चर्चा में बीएसएफ अधिकारियों ने सीमापार से फायरिंग होने की बात पर चर्चा की। यही नहीं भारतीय सेना पर छिपकर होने वाली फायरिंग की बात भी कही गई। दोनों ही देशों ने सीमा पर गश्त लगाने की बात को स्वीकार किया और इसे समन्वित तरीके से जारी रखने की बात कही। वार्ता अच्छे माहौल में हुई। आज भारत के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह  ने पाकिस्तानी रेंजर्स से भेंट की। इस दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का अभिनंदन भी किया। वार्ता अभी भी जारी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -