सीएम शिवराज सिंह से दिग्विजय सिंह ने की मुलाकात, कमलनाथ भी रहे मौजूद
सीएम शिवराज सिंह से दिग्विजय सिंह ने की मुलाकात, कमलनाथ भी रहे मौजूद
Share:

इंदौर: सीएम शिवराज सिंह चौहान से आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भेंट की। कई दिनों से दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री से मिलने का वक़्त मांग रहे थे, जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें आज 11:45 बजे मुलाकात का समय दिया था। निर्धारित वक़्त पर दिग्विजय सिंह तथा कमलनाथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तथा मुख्यमंत्री से भेंट की। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान को बांध डूब प्रभावित इलाकों के किसानों की दिक्कतों से अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरे मामले की तहकीकात का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के पश्चात् दोनों पूर्व मुख्यमंत्री वापस लौट गए। 

वही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को जनजागरण यात्रा के चलते सुठालिया एवं टेम परियोजना के अंतर्गत डूब में आने वाले गुना, राजगढ़, विदिशा एवं भोपाल जिले के प्रभावित किसानों ने अपनी दिक्कत बताई थी। किसानों का कहना था कि सरकार ने पट्टे वाले किसानों को  मुआवजा नहीं देने की बात कही है। अन्नदाताओं की इन्हीं दिक्कतों को लेकर दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री चौहान से मिलने का वक़्त मांग रहे थे। रविवार को मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें मिलने का वक़्त दिया था। मुख्यमंत्री के दिए गए वक़्त पर पूर्व सीएम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ किसान प्रतिनिधियों साथ को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तथा मुख्यमंत्री को किसानों की दिक्कत बताई।  

वही दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लंबे वक़्त से भेंट की मांग कर रहे थे, जिससे वो उनसे मिलकर किसानों की दिक्कतों से उन्हें अवगत करा सकें। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुक्रवार को मुलाकात करने का वक़्त दिया था मगर बाद में मुलाकात कैंसिल कर दी थी। बार-बार भेंट न होने से खफा दिग्विजय सिंह शुक्रवार को किसानों के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे, जिसके चलते उन पर शिकायत दर्ज की गई थी। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह से भेंट नहीं की मगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से भेंट की थी। 

NCP सांसद अमोल कोल्हे ने फिल्म में निभाई 'गोडसे' की भूमिका, मचा बवाल

ओडिशा पंचायत चुनाव: 2.29 लाख से अधिक नामांकन पत्र दाखिल

कांग्रेस ने जितिन प्रसाद को भाजपा में जाने से क्यों नहीं रोका ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -