भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर हुई चर्चा
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर हुई चर्चा
Share:

जम्मू : भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर वार्ता प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दरअसल दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों द्वारा सीमा विवाद मसले पर चर्चा की गई। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा संघर्ष विराम किए जाने और जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी ने संघर्षविराम के उल्लंघन को लेकर चर्चा की और संघर्ष विराम बनाए रखने के मसले पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को संघर्ष विराम जारी रखने पर प्रतिबद्ध होना होगा। 

दूसरी ओर सीमा पार से होने वाली तस्करी पर पाकिस्तान को ध्यान देना होगा। इस बैठक में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से रेंजर्स के फील्ड कमांडरर्स के 4 सदस्यीय दल ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के आरएस पुरा सेक्टर की ओक्टरोई सीमा चौकी पर चर्चा की। पाकिस्तान की ओर से भी बैठक में संघर्ष विराम को लेकर सकारात्मक संदेश दिए जाने की बात कही गई।

उल्लेखनीय है कि इस समय दोनों ही देशों के लिए खरीफ का सीज़न है और दोनों ही देशों के किसानों द्वारा फसल कटाई की जा रही है। फ्लैग मीटिंग में यह भी कहा गया कि सीमाओं पर किसानों को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। संघर्ष विराम को दोनों ही पक्षों ने आवश्यक माना।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -