प्रशांत किशोर की मोदी विरोधी अरूण शौरी से भेंट
प्रशांत किशोर की मोदी विरोधी अरूण शौरी से भेंट
Share:

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को अपने चुनावी प्रचार मैनेजमेंट के ज़रिए कामयाबी दिलवाने वाले प्रशांत किशोर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी माने जाने वाले नेता अरूण शौरी से भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य भेंट थी। जिसमें दोनों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाऐं दीं। बिहार की चुनावी हार के बाद शौरी मोदी और - अमित शाह पर हार की जिम्मेदारी दर्शा चुके हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद मोदी - अमित शाह की जोड़ी वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर रही। दीपावली के दिन वरिष्ठ नेताओं द्वारा अमित - मोदी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर चुनावी रणनीति की समीक्षा की थी। पार्टी में चुनावी हार को लेकर समीक्षा चल रही है।

ऐसे में जिम्मेदारी तय करने की बात भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 के विधानसाा चुनाव के साथ ही वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने ही भाजपा के लिए कैंपेनिंग की थी। जिसके बाद मोदी को भारतीय राजनीति का एक बड़ा ब्रांड बनाकर पेश किया गया था। उन्होंने मोदी के लिए थ्री डी सभा, चाय पर चर्चा, सोश्यल नेटवर्किंग के माध्यम से प्रचार किया था।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतिश के प्रचार में उन्होंने मिस्टर कुमार फिर एक बार आदि स्लोगन का उपयोग कर ग्रामीण प्रचार और घर - घर प्रचार के साथ बढ़ चल बिहार अभियान को भी महत्व दिया था। उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए तृणमूल कांग्रेस का आॅफर मिला है। जिसके तहत वे ममता बनर्जी और उनकी पार्टी का प्रचार करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -