पाटलिपुत्र में रोचक है चुनावी जंग, रामकृपाल यादव के सामने है मीसा भारती
पाटलिपुत्र में रोचक है चुनावी जंग, रामकृपाल यादव के सामने है मीसा भारती
Share:

पटना : लोकसभा सीट के रूप में पाटलिपुत्र 2008 में अस्तित्व में आई थी। इस लोकसभा सीट के लिए हुई पहली जंग बिहार की सियासत के महारथी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के रंजन प्रसाद यादव के मध्य हुई। रंजन प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव को 23 हजार से अधिक मतों से मात देकर बड़ा उलटफेर किया।

वर्ष 2014 के चुनाव में यहां से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को भाजपा नेता रामकृपाल यादव के हाथों मात खानी पड़ी थी। दरअसल रामकृपाल यादव पहले लालू के बेहद नजदीकी माने जाते थे, किन्तु जब उनके स्थान पर मीसा भारती को राजद ने टिकट दिया तो वे बागी हो गए। इसके बाद भाजपा की टिकट से चुनाव जीतकर सदन पहुंच गए। अब एक बार वापस पाटलिपुत्र के लिए चाचा और भतीजी के बीच मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

यहाँ क्लिक करें और जानें एग्जिट पोल के नतीजे:- 

पाटलिपुत्र लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं। दानापुर सीट पर भाजपा और फुलवारी शरीफ सीट पर जदयू का कब्जा है। जबकि मनेर, मसौढ़ी और पालीगंज सीट राजद के पास है। वहीं, बिक्रम सीट कांग्रेस के खाते में है। 2014 के लोकसभा चुनाव में रामकृपाल यादव को तीन लाख 83 हजार और मीसा भारती को तीन लाख 42 हजार मत प्राप्त हुए थे। वहीं, जेडीयू के रंजन प्रसाद यादव को महज 97 हजार वोट मिले थे।  

अमेरिकी विशेषज्ञों की भारत को सलाह, बताया अगली सरकार को क्या करना होगा काम

निर्वाचन आयोग पर निशाना साध रहा विपक्ष, मुखर्जी बोले- शानदार रहा चुनाव

मायावती का बड़ा एक्शन, अपनी पार्टी के बड़े नेता को दिखाया बाहर का रास्ता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -