पतंगबाजी के विवाद में चली दो लोगों पर गोली, एक की हुई मौत-दूसरा घायल
पतंगबाजी के विवाद में चली दो लोगों पर गोली, एक की हुई मौत-दूसरा घायल
Share:

हाल ही में जो अपराध का नया मामला सामने आया है वह उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का है। जहाँ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पूर्वा इलाही बक्स में सोमवार शाम पतंगबाजी को लेकर विवाद हुआ और इस विवाद में एक युवक ने दो चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी है। इस मामले में हमले में एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है।

वहीं पुलिस ने कहा कि, ''पूर्वा इलाही बक्स निवासी सरफराज (35) पुत्र अनीस चचेरे भाई इरशाद के साथ घर की छत से पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान सरफराज का तहेरा भाई समीम आलम भी पतंग उड़ा रहा था। पतंगबाजी को लेकर सरफराज की समीम से बहस हो गई।'' इस मामले में यह भी आरोप है कि, ''समीम ने पिस्टल से दोनों चचेरे भाई सरफराज और इरशाद पर गोलियां चला दीं। इससे दोनों घायल हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सरफराज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।''

इस मामले में मिली जानकारी पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायल इरशाद के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि, ''पतंगबाजी को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।''

छोटे भाई के साथ थे बीवी के नाज़ायज़ संबंध, पति ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला

शिवपुरी में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, 7 लोगों पर दर्ज हुआ मामला

'कराटे चैंपियन' पत्नी ने इतना पीटा कि व्हील चेयर पर आ गया पति, बोला- मुझे मेरी बीवी से बचाओ

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -