दो युवकों के बीच आपसी विवाद के बाद मेरठ में तनाव, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
दो युवकों के बीच आपसी विवाद के बाद मेरठ में तनाव, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
Share:

मेरठ : शहर के प्रह्लाद नगर में मंगलवार शाम दो समुदाय के लोगों के बीच टकराव होने पर तनाव फैल गया। पीड़ित पक्ष भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है कि दूसरे समुदाय के शख्स ने लाखों रुपये की रंगदारी न देने पर साथियों के साथ उस पर हमला बोला और फायरिंग की। सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक नारेबाजी कर रही भीड़ को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। 

इस वजह से बिल्ली के रास्ता काटने को माना जाता है अपशकुन

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी एक शख्स के खिलाफ हमला करने और रंगदारी की धाराओं में केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है भाजपा कार्यकर्ता शाम को कार से घर लौट रहे थे। रामलीला ग्राउंड के पास उनके घर से कुछ दूर रास्ते में एक शख्स की बुलेट बाइक खड़ी थी। बाइक न हटाने पर विवाद शुरू हुआ और मामला मारपीट तक पहुंचा। जिसमें दोनों को चोटें आईं। 

यूपी : बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही विपक्ष ने राज्यपाल पर उछाले कागज के गोले

पुलिस ने संभाला मोर्चा स्थिति नियंत्रण में 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों समुदाय के लोगों में टकराव के हालात थे। एक तरफ से भाजपा कार्यकर्ता तो दूसरी तरफ से एक समिति के दूसरे समुदाय के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के लोगों ने नारेबाजी कर माहौल गर्माने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देकर दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर स्थिति संभाली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मोनाको के राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट II, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

विमान हादसे में शहीद के परिवार से मिलने पहुंची रक्षा मंत्री

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं से परेशान होकर एक्ट्रेस ने उठाया इतना बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -