#meetoo अभियान : एम जे अकबर और प्रिया रमानी के मामले में सुनवाई टली
#meetoo अभियान : एम जे अकबर और प्रिया रमानी के मामले में सुनवाई टली
Share:

नई दिल्ली : पीछले कई दिनों से मीटू अभियान के तहत यौन उत्पीड़न के विभिन्न आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय विदेश राज्‍य मंत्री एम जे अकबर और उन पर इस तरह के आरोप लगाने वाली पहली महिला पत्रकार प्रिया रमानी को लेकर आज कोर्ट में एक मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन यह सुनवाई आज टल गई है.

#Metoo : अब एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

दरअसल महिला पत्रकार प्रिया रमानी ने तक़रीबन एक हफ्ते पहले ही BJP के पूर्व वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर पर आरोप लगाए थे कि अकबर ने उनके साथ तब कई बार यौन शोषण किया था जब वे उनके अखबार में ट्रेनी थी. इसके बाद कुछ समय पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दाखिल कराया था. इस मुक़दमे को लेकर ही आज दिल्ली की इस कोर्ट में सुनवाई  होनी थी लेकिन कोर्ट ने इस सुनवाई को  31 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया है. इस दौरान कोर्ट ने  एजे अकबर और प्रिया रमानी को अपने-अपने बयान दर्ज करवाने के लिए कह दिया है.

#METOO : प्रिया रमानी बोली, अकबर की हर शिकायत से लड़ने के लिए तैयार हूं

उल्लेखनीय है कि महिला पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा अकबर पर आरोप लगाए जाने के बाद कई अन्य महिलाओं ने भी उनके ऊपर कई तरह के आरोप लगाए है. अब तक उनके ऊपर यौन शोषण के तक़रीबन 20 आरोप लग चुके है. इन आरोपों के बीच एमजे अकबर अकबर ने कल अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था. 

ख़बरें और भी 

एम जे अकबर के मानहानि केस पर आज होगी सुनवाई

एम् जे अकबर के इस्तीफे से उजागर हुआ बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा- आप

#Metoo : एम जे अकबर की मुश्किलें बढ़ी, प्रिया रमानी के समर्थन में आईं 20 महिला पत्रकार

#MeToo : एमजे अकबर पर एक और महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -