तीन पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा दिए जाने की घोषणा
तीन पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा दिए जाने की घोषणा
Share:

नई दिल्ली। पाकिस्तान के तीन नागरिकों को भारत द्वारा मेडिकल वीजा दिए जाने की घोषणा की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने घोषणा की और कहा कि, पाकिस्तान की नागरिक फातिमा नईम, मन्सूर भगानी व शेहाब आसिफ ने भारत में अपने उपचार हेतु मेडिकल वीज़ा की मांग की थी। भारत ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है। किसी को अपने परिजन के उपचार के लिए वीज़ा चाहिए था तो किसी को लीवर ट्रांसप्लांट हेतु वीज़ा की आवश्यकता थी।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की राबिया शेहाब ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने अपने पिता के उपचार हेतु भारत का वीजा देने की मांग की थी। जब विदेश मंत्रालय ने शेहाब को वीजा दे दिया तो उसने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को देवी बताया।

इस मामले में सुषमा स्वराज ने री ट्वीट करते हुए लिखा कि, मैं कोई देवी नहीं हूॅं। आप इस बारे में पाकिस्तान में भारतीय हाई कमीशन के साथ संपर्क करें। उन्हें जल्द वीजा दिए जाने की जरूरत है। पाकिस्तानी फातिमा नईम और मन्सूर भगानी ने सुषमा को ट्वीट कर भारतीय वीजा की मांग की थी। जिस उन्हें भी वीजा दिया गया।

नहीं बदला जाएगा दयालसिंह काॅलेज का नाम - जावड़ेकर

गायब हो गया पाक का पहला राष्ट्रीय ध्वज

पाक की जेलों में कैद हैं 500 से अधिक भारतीय

आतंकवाद को रोकने के लिए पूरी दुनिया में शुरू की ये खास पहल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -