फैजाबाद में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
फैजाबाद में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
Share:

फैजाबाद: केंद्र सरकार न फैजाबाद में चिकित्सा महाविद्यालय को स्वीकृति दे दी ह। इसके बाद यहां पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के लिए औपचारिकताऐं तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं। दरअसल अपर सचिव स्वास्थ्य, अरूण पांड्या के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के दल ने यहां पर सर्वे किया।

इस सर्वे के बाद कॉलेज को स्वीकृति दे दी गई। सरकार ने 58 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी है। फैजाबाद को भी इस योजना का लाभ मिला है।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि यहां पर जिला अस्पताल 200 बेड वाला है। जिसके कारण इसे मेडिकल कॉलेज की पात्रता दी जा सकती है। उपर सचिव के अनुसार केंद्र ने फैजाबाद मेडिकल कॉलेज हेतु 4 करोड़ रूपए जारी किए और प्रदेश सरकार से यह भी कहा गया कि यहां पर आवश्यक संसाधन और स्थान उपलबध करवाए जाऐं जिससे कार्य प्रारंभ हो सके।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -