RSS ने बोला मीडिया पर हमला, विवादों के लिए बताया जिम्मेदार
RSS ने बोला मीडिया पर हमला, विवादों के लिए बताया जिम्मेदार
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने मुखपत्र पांचजन्य में अब मीडिया पर हमला बोला है। संघ ने आरोप लगाते हुए मीडिया को असहिष्णु बताया है। आरएसएस के पदाधिकारियों द्वारा अपने एक आलेख में कहा गया है कि मीडिया पूर्वाग्रह से ग्रसित है और वह असहमति के लिए किसी भी तरह की गुंजाईश को कम करने के लिए जिम्मेदार है। आरएसएस के इस लेख में मीडिया और बुद्धिजीवियों को असहिष्णुता की हवा बनाने के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

इस मामले में कहा गया है कि अवार्ड वापसी की घटनाओं और केरल हाउस गोमांस मसले को अधिक उछालने के लिए मीडिया ही जिम्मेदार है। मीडिया बार - बार गोमांस से जुड़े सवाल करता है और कई तरह के बयान सामने आते हैं। पांचजन्य के माध्यम से आरएसएस ने मीडिया के खिलाफ आवाज़ की है। पांचजन्य के लेख की ध्वनि से आरएसएस ने कहा है कि मीडिया यह दर्शा रहा है कि देश खतरे में है।

देश में गृह युद्ध जैसे हालात हैं और सामाजिक सहिष्णुता घट रही है। बिहार चुनाव के दौरान भी कुछ ऐसा ही माहौल बनाया गया है। यह समाचार चैनल देखने वालों को आश्चर्य में डाल देगा। उल्लेखनीय है कि आरएसएस के आलेख में कहा गया है कि मीडिया ही गोमांस की खबरें दिखाता है और देश में असहिष्णुता होने की बात करता है। जब केरल हाउस में गोमांस का विवाद हुआ तो पुलिस ने उसे जाकर सुलझाया। आखिर मीडिया कैसे चुप रहा।

पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि केरल हाउस जाना आखिर कितना शर्मनाक है। इस लेख में असहिष्णुता की बहस के दौरान सरकार के पक्ष में जाने वाले बयानों को न दिखाने का आरोप भी मीडिया पर लगाया गया है। धर्मनिरपेक्ष पत्रकारों द्वारा हिंदू परंपराओं का अपमान किए जाने की बात भी आरएसएस ने आलेख में कही है। यही नहीं मुनव्वर राना से जुड़ा मामला भी इस दौरान सामने रखा गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -