लड़के वालो ने खाने में मांगा भैंस का मांस, तो नहीं हुई शादी
लड़के वालो ने खाने में मांगा भैंस का मांस, तो नहीं हुई शादी
Share:

उत्तरप्रदेश : एक लड़की की शादी महज इसलिए नहीं हुई क्योकि लड़के वालो ने बरात पहुंचने से पहले खाने में भैंस के मांस की मांग रख दी. साथ ही लड़की वालो का आरोप है कि दहेज़ में बोलेरो गाड़ी की मांग की गई. लड़की वालो की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज़ कर मामले की जाँच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक यह मामला यूपी के अमरोहा का है. यहां बीती 14 मई को शादी होने वाली थी. लड़की वालो के यहां शादी की सभी तेयारिया पूरी हो चुकी थी, बस बरात का इंतज़ार किया जा रहा था. तभी लड़के वाले फ़ोन कर खाने में भैंस का मांस परोसने की डिमांड रख देते है.

लड़की के परिजनों ने बहुत समझने की कोशिश की लेकिन दूल्हे के परिजनों का कहना था कि जब तक खाने में भैंस का मीट नहीं मिलेगा तब तक बरात नहीं पहुंचेगी. साथ ही साथ दुल्हन पक्ष का आरोप है कि लड़के वालों ने दहेज में बोलेरो गाड़ी भी मांगी. फ़िलहाल लड़का फरार हो गया है. वही लड़के के परिजनों ने लड़की वालो के आरोपों को नाटक बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मंडप में बैठने से पहले लड़के वालो ने उतरवाए दुल्हन के कपडे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -