#METOO : अकबर के बचाव में उतरी उनकी पत्नी, बोली- दोनों के संबंधों के बारे में पहले से ही जानती थी
#METOO : अकबर के बचाव में उतरी उनकी पत्नी, बोली- दोनों के संबंधों के बारे में पहले से ही जानती थी
Share:

नई दिल्ली. बीजेपी के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पिछले कुछ दिनों से यौन शोषण के एक के बाद एक कई आरोपों में घिरते ही जा रहे हैं. आज उनपर भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार पल्लवी गोगोई ने भी यौन उत्पीड़न का एक गंभीर आरोप लगाया हैं. लेकिन इन सभी आरोपों के बीच अब उनकी पत्नी उनके बचाव में उतर गई हैं और उन्होंने अपने पति का बचाव करते हुए कई बड़ी-बड़ी बाते भी कह दी हैं.

#METOO: एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ी, भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार ने लगाया यौन शोषण का आरोप

 

दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की पत्नी मल्लिका ने हाल ही में अकबर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद उनके बचाव में उतरते हुए कहा हैं कि वे अपने पति और पल्लवी के सम्बन्धो से पहले से ही अवगत थी लेकिन पल्लवी ने उनके पति पर जो आरोप लगाए हैं वो पूरी तरह से झूठ हैं. एमजे अकबर की पत्नी मल्लिका ने हाल ही में एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा हैं कि वे नहीं जानती कि पल्लवी किस वजह से अकबर पर यह आरोप लगाए है लेकिन मैं इतना जरूर जानती हूँ कि पल्लवी के यह सभी आरोप सरासर झूठे है.  

#meetoo : अपने ऊपर लगे आरोपों पर एमजे अकबर बोले- सहमति से बनाया था संबंध

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पल्लवी गोगोई और उनके पति के रिश्तों के बारे में पाता था. यह करीब 20 साल पहले की बात थी और तब पल्लवी की वजह से उनके घर में कलह की स्थिति पैदा हो गई थी. उस वक्त हम सभी गहरे दुख के दौर से गुजर रहे थे. उस दौरान पल्लवी गोगोई और तुषिता पटेल कई बार उनके घर भी आती रहती थी और कई बार उन्होंने हमारे परिवार के साथ डिनर भी किया था. लेकिन उन्हें देखकर ऐसा कभी नहीं लगा था कि वे यौन उत्पीड़न की शिकार हैं. 

ख़बरें और भी 

#meetoo अभियान : एम जे अकबर और प्रिया रमानी के मामले में सुनवाई टली

एम जे अकबर के मानहानि केस पर आज होगी सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -