डॉक्टरों को वेतन नहीं मिलने को सीएम केजरीवाल ने बताया शर्मनाक
डॉक्टरों को वेतन नहीं मिलने को सीएम केजरीवाल ने बताया शर्मनाक
Share:

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन अब और अधिक तेज कर दिया है। जी दरअसल दिल्ली सरकार और महापौर के बीच अब जुबानी जंग बहुत अधिक बढ़ गई है। आप जानते ही होंगे बीते कई महीनों से डॉक्टरों को वेतन नहीं मिला है और इस वजह से वह हड़ताल पर हैं। हाल ही में उनसे उत्तरी दिल्ली विकास परिषद (एनडीएमसी) मेयर जय प्रकाश ने मुलाकात की। जी दरअसल हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने के कारण डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखी है।

इस बारे में आज ही मेयर ने कहा कि, 'आज शाम मैं उनमें से प्रत्येक के कम से कम 1 या 2 महीने के वेतन की रिहाई को मंजूरी दूंगा। उन्हें अब हड़ताल वापस लेनी चाहिए और मरीजों का इलाज करना चाहिए।' वहीँ वेतन ना मिलने को लेकर जारी डॉक्टरों के प्रदर्शन के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा कि, 'इतने भ्रष्टाचार और मिस मैनेजमेंट से घाटे में दिल्ली नगर निगम चला गया है। वैश्विक महामारी के दौरान नगर निगम अस्पतालों के डॉक्टरों ने हमारे लिए अपने जीवन को खतरे में डाला, लेकिन उन्हें उनका वेतन नहीं मिला। यह शर्मनाक है। मैं केन्द्र से दिल्ली नगर निगम को अनुदान देने का अनुरोध करता हूं, ताकि वे डॉक्टरों को वेतन दे सकें।'

आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगमों को जो 3800 करोड़ रुपये का जो ऋण दिया था, उसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। केन्द्र सभी करोड़पति नगर निगमों को अनुदान दे रही है, केन्द्र भारत में सभी नगर निगमों को अनुदान दे रही है, दिल्ली को छोड़कर। दिल्ली नगर निगम के कामकाज में घोर कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार है। चीजें सही करने का समय आ गया है।'

राहुल-निक्की के बीच बढ़ी नजदीकियां, जान ने किया ये काम

उड़ान शो की इस एक्ट्रेस पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में हैं भर्ती

मिर्जापुर के कालीन भैया ने बिहार के वोटरों से की यह अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -