कूड़ा कूड़ा हुई दिल्ली, कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
कूड़ा कूड़ा हुई दिल्ली, कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
Share:

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में वेतन ना मिलने से नाराज (दिल्ली नगर निगम) MCD कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल ख़त्म होने के बाद अब बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं. कर्मचारियों के हड़ताल का आज चौथा दिन है. हडताल के चलते दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं और सभी जगह गंदगी पसरी हुई है. MCD कमचारी दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं MCD कर्मचारी राम निवास के घर कूड़ा फेंकने पहुंचे हैं.

इसी बीच इस मामले में अब सियाशी जंग और तेज़ हो गई है. भाजपा नेता और कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विकास मार्ग से सचिवालय की तरफ मार्च करेंगे. इनकी मांग है कि दिल्ली सरकार 3000 करोड़ रुपया नगर निगम को दें.वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि भाजपा MCD को नहीं चला नहीं पा रही है.

आप मंत्री सतेंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली सरकार ने MCD को जो पैसा दिया था उसका क्या हुआ. हमें पहले उसका हिसाब दें. विधायकों के घर के बाहर कूड़ा फेंके जाने पर उन्होंने कहा कि MCD कर्मचारी सांसदों के घर पर क्यों नहीं कूड़ा फेंकते. 

गौरतलब है कि इस विवाद के चलते करीब डेढ़ लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इससे सभी जगह गन्दगी फैली हुई है यही नहीं, हड़ताल में MCD अस्पतालों के करीब 2000 सीनियर डॉक्टर, 5000 रेजीडेंट डॉक्टर और 15000 नर्स भी शामिल हैं. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हड़ताल के पहले दिन MCD के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए. दूसरे दिन हड़ताली कर्मचारियों ने डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और कूड़ा भी फेंका. वहीं तीसरे दिन कर्मचारियों ने दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय की अर्थी निकाली और उनका पुतला फूंका.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -