वेतन नहीं मिला तो निकाली केजरीवाल की शव यात्रा
वेतन नहीं मिला तो निकाली केजरीवाल की शव यात्रा
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल 9 वें दिन भी जारी रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एमसीडी कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील भी की थी और उनके लिए वेतन की घोषणा भी की थी लेकिन इसके बाद भी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों द्वारा अपनी सभी मांगे मानी जाने की अपील की जा रही है। यही नहीं एमसीडी कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री केजरीवाल की सांकेतिक शव यात्रा निकाल कर विरोध जताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कर्मचारियों को जनवरी माह तक का वेतन देने की मांग भी की थी। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा दिल्ली सरकार और एमसीडी को नोटिस जारी कर यह पूछा गया है कि एमसीडी के अंतर्गत चलने वाले स्कूलों में शिक्षकों को वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने वेतन को लेकर जवाब देने की मांग की।

दूसरी ओर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा दिल्ली सरकार और एमसीडी को नोटिस जारी कर पूछा गया है और कहा गया है कि एमसीडी के अंतर्गत संचालित होने वाले विद्यालयों में शिक्षकों को वेतन क्यों नहीं मिल रहा है। इस मामले में कर्मचारियों ने जल्द जवाब मांगा है।

इस मामले में शिक्षकों ने आयोग में याचिका दायर करते हुए कहा कि उन्हें कई माह से वेतन नहीं मिला जिसके कारण उनके परिवार और उनके सामने राशन-पानी की परेशानी आ गई है। उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण न तो सफाई व्यवस्था ठीक तरह से चल रही है और न ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अध्यापन कार्य सही तरह से चल रहा है।

कर्मचारियों की हड़ताल में 2000 वरिष्ठ चिकित्सक, 5 हजार रेजीडेंट और 15 हजार नर्स शामिल हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एमसीडी कर्मचारियों द्वारा नेशनल हाईवे क्रमांक 24 सहित अन्य स्थानों पर भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -