कांग्रेस ने जारी की MCD चुनाव में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
कांग्रेस ने जारी की MCD चुनाव में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
Share:

नईदिल्ली। एमसीडी चुनाव को लेकर जहां विभिन्न दलों ने अपना अपना प्रचार प्रारंभ कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए अपने 140 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जी हां, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय माकन ने इस लिस्ट को जारी किया है। कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया है। उनमें से अधिकांश तो ऐसे हैं जो पहली बार ही चुनाव लड़ रहे हैं।

जो लिस्ट कांग्रेस ने जारी की है उसमें मौजूदा पार्षदों की पत्नियों को भी टिकट दिए गए हैं। दरअसल कुछ वार्ड परिसीमन के कारण आरक्षित हो गए थे जिसके कारण महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार इस्ट त्रिलोकपुरी से अन्जना परछा, त्रिलोकपुरी वेस्ट से पूनम सूद, न्यू अशोक नगर से गुरमित कौर, दलालपुरा से आनन्द कुमार, प्रीत विहार से गुरूचरण सिंह राजू की पत्नी अमरजीत कौर को टिकट दिया गया। आदि क्षेत्रों में भी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को टिकट दिया है। दरअसल कांग्रेस ने उत्तरी दिल्ली में 52, पूर्वी दिल्ली के लिए 34 प्रत्याशियों की घोषणा की है।

MCD चुनाव के लिए BJP लाई कैंपेन साॅन्ग, मनोज तिवारी ने दी आवाज

MCD चुनाव : केजरीवाल की रैलियां शुरू, PM मोदी का नाम लिए बिना जमकर साधा निशाना

दिल्ली-उत्तर प्रदेेश पर आतंकवादियो की नजर

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -