इमली की इस एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, लिखा इमोशनल पोस्ट
इमली की इस एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, लिखा इमोशनल पोस्ट
Share:

इमली (Imlie) एक्ट्रेस मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उनके लिए बीते कुछ साल आसान नहीं रहे हैं। आप सभी को बता दें कि मयूरी देशमुख की अक्का अब इस दुनिया में नहीं हैं। जी हाँ और हाल ही में उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरों को शेयर करने के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। वहीं मयूरी देशमुख की इस पोस्ट को देखकर लोग उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं।

कई फैन्स हैं जो उनके लिए रोने के इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। इसी के साथ तमाम सेलेब्स उनकी अक्का की आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। आप देख सकते हैं मयूरी देशमुख ने इस पोस्ट में अपनी अक्का की कुल 8 तस्वीरों को शेयर किया है। वहीं मयूरी देशमुख ने इंस्टाग्राम की पोस्ट में अपने दिल का हाल बयां किया है। आप देख सकते हैं अदाकारा ने कैप्शन में लिखा है, 'अक्का।।।हमारे आशीर्वाद का सबसे बड़ा सोर्स अब परमात्मा में विलीन हो गया है। सात बच्चों की मां, हम में से कई लोगों की दादी मां।।।कुछ और लोगों के लिए परदादी।।।जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच उन्होंने एक स्वस्थ जिंदगी व्यतीत किया। उन्हें पूरे विश्वास के साथ अपना सब कुछ दे दिया कि भगवान और उनके बच्चे सब कुछ देख लेंगे। हमारे लिए उन्होंने खूब प्रार्थना की। आपकी बहुत याद आएगी अक्का।।।आपको हमेशा प्यार से याद किया जाएगा। हम सभी की ओर से आपको ढेर सारा प्यार और आभार।।।। हम जानते हैं कि हमारी परी अब खुश है और शांति में है।।।।ओम शांति।।।'

आप सभी को बता दें कि सीरियल इमली में जिस तरह से मालिनी अपनी जिंदगी से जूझती रहती है। ठीक वैसे ही असल जिंदगी में भी मयूरी देशमुख के लिए सब कुछ आसान नहीं रहा है। जी दरअसल साल 2020 में मयूरी देशमुख के पति का निधन हो गया था। आपको बता दें कि मयूरी देशमुख के पति आशुतोष भाकरे मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे, हालाँकि दो साल पहले अपने घर में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

'इमली' में मचेगा घमासान, मालिनी का होगा बुरा हाल

मशहूर अभिनेता को हुआ स्टेज 4 कैंसर, अस्पताल से शेयर किया रुला देने वाला वीडियो

Valentine Day: ये हैं वो मशहूर सेलेब्स जिन्होंने 14 फरवरी को रचाई शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -