मायावती दिखाएंगी हाथी का दम
मायावती दिखाएंगी हाथी का दम
Share:

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले अपना शक्तिप्रदर्शन करेगी। दरअसल यह शक्तिप्रदर्शन बसपा के संस्थापक कांशीराम की 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाएगा। इस दौरान मायावती एक महत्वपूर्ण रैली का आयोजन करेगी। कांशीराम स्मारक के पास बड़े पैमाने पर बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

दरअसल बसपा द्वारा रैली को लेकर काफी तैयारियां की गई हैं। देशभर से कार्यकर्ता रैली के लिए पहुंचे हैं। इसके लिए 18 ट्रेनें बुक करवाई गई हें। इससे विधानसभा क्षेत्र से करीब 5000 लोग पहुंच रहे हैं। पार्टी ने अपने लिए 20 लाख लोगों का लक्ष्य तय किया हुआ है। माना जा रहा है कि बसपा इस रैली के माध्यम से अपना जनाधार दिखाना चाहती है।

इतना ही नहीं मायावती ने यूपी में भाजपा, सपा, कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है लेकिन उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता की पत्नी और प्रदेश महिला भाजपा अध्यक्ष स्वाती सिंह को लेकर बयानबाजी किए जाने और उनकी बेटी को धमकाने जैसे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।

सर्जिकल स्ट्राईक पर भाजपा नहीं सेना को दें बधाई

स्वाति सिंह को मिला भाजपा में महत्वपूर्ण ओहदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -