सपा-भाजपा कर रही सांप्रदायिकता की राजनीति
सपा-भाजपा कर रही सांप्रदायिकता की राजनीति
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा ने महारैली का आयोजन किया। बसपा के संस्थापक कांशीराम की 10 वीं पुण्यतिथि पर महारैली का आयोजन किया गया। एक तरह से इस रैली में बसपा ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। चुनाव के पहले बसपा द्वारा निकाली गई रैली को बसपा की चुनाव पूर्व तैयारी माना जा रहा है। बसपा की इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उपस्थितों को संबोधित किया।

उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि उत्तरप्रदेश में गुडागर्दी जमकर बढ़ी है। उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। इतना ही नहीं उत्तरप्रदेश की हालत बदतर हो गई है। मायावती ने कहा कि भाजपा और सपा तो यहां पर सांप्रदायिकता फैलाने में लगी हैं।

पीएम मोदी तो यहां की जनता से झूठे वायदे कर रहे हैं। उन्होंने यूपी की जनता को ठग लिया है और विकास के नाम पर उन्होंने घोषणा भी की। मायावती ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार कम हो गया है। उत्तरप्रदेश पर कांग्रेस ने ध्यान ही नहीं दिया।

बसपा ने रेलगाड़ियों की बुकिंग की जो कि कार्यकर्ताओं को प्रदेश के कई जिलों से लखनऊ लेकर पहुंची। गौरतलब है कि मायावती की रैली में देशभर से बसपा कार्यकर्ता और मायावती के समर्थक पहुंचे थे। ऐसे में बड़े पैमाने पर रेलवे नेटवर्क प्रभावित रहा। कुछ रेलों के प्लेटफाॅर्म बदले गए तो कुछ लोग बसों से भी रैली के लिए पहुंचे। कई लोग अपने निजी वाहनों से बसपा की रैली में पहुंचे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -