गुप्ता को श्रद्धांजलि देने पहुंची माया
गुप्ता को श्रद्धांजलि देने पहुंची माया
Share:

मुरैना : प्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह शुक्रवार को बीजेपी के पूर्व विधायक सेवाराम गुप्ता को श्रद्धांजलि देने के लिये मुरैना पहुंची। वे करीब आधा घंटा गुप्ता के निवास पर रही और उन्होंने गुप्ता के परिजनों को ढांढस बंधवाया।

गौरतलब है कि माया सिंह जिले की प्रभारी मंत्री भी है। बाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुये मंत्री माया सिंह ने गुप्ता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये बताया कि वे मिलनसार थे तथा उन्होंने हमेशा से ही बीजेपी की सेवा की। वे कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते रहे है। माया सिंह के साथ पूर्व विधायक ध्यानेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।

माया सिंह ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार मुरैना का विकास कर रही है और जितनी भी योजनाएं है, उन्हें पूरा जल्द ही पूरा कर दिया जायेगा। माया सिंह ने प्रदेश की शिवराज सरकार को विकास के लिये प्रतिबद्ध बताया है और कहा कि जितना विकास शिवराज सिंह के कार्यकाल में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हो सका है।

मुरैना: तालाब में डूबने से दो भाइयो की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -