आप सभी जानते ही होंगे माघ के महीने में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं और यह अमावस्या आज ही है। वहीं आज के दिन ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है क्योंकि आज शनि धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद यह गुरु और केतु से अलग हो जाएंगे। वहीं सूर्य और बुध के साथ शनि की युति होगी। ऐसे में मौनी अमावस्या पर बनने वाले इस शुभ संयोग में यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा से अन्न-धन आपको भरपूर मिल सकता है। जी हाँ, तो आज हम आपको बताते हैं। जी दरअसल ज्योतिषों के मुताबिक़ मां लक्ष्मी के 18 पुत्रों का नाम पुकारने से मां लक्ष्मी भक्तों के पास चली आती हैं और इसी के साथ वह इंसान जो मांगता है उसे दे देती है। आज के दिन मां लक्ष्मी के 18 पुत्रों का नाम पुकारने से बड़ा लाभ मिलता है। आइए जानते हैं नाम।
मां लक्ष्मी के पुत्रों के नाम- ऊं देवसखाय नम:, ॐ चिक्लीताय नम:, ॐ आनन्दाय नम:, ॐ कर्दमाय नम:, ॐ श्रीप्रदाय नम:, ॐ जातवेदाय नम:, ॐ अनुरागाय नम:, ऊं सम्वादाय नम:, ॐ विजयाय नम:, ॐ मदाय नम:, ॐ वल्लभाय नम:, ॐ हर्षाय नम:,
ॐ बलाय नम:, ॐ तेजसे नम:, ॐ दमकाय नम, ॐ सलिलाय नम:, ॐ गुग्गुलाय नम:, ॐ कुरूण्टकाय नम:
मौनी अमावस्या पर धन लाभ के उपाय - इस दिन तुलसी की पूजा करें और 108 बार तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें। आज के दिन घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में भगवान विष्णु के सामने एक दीपक जलाएं। इसी के साथ दीपक पर लाल कलावा बांधे और उसके तेल में तिल मिला लें। ऐन दो उपायों को करने से आपको धनलाभ होना शुरू हो जाएगा।
भगवान् शिव के है अनेको रूप, हर नाम जपने से मिटेंगे सभी संकट
गायत्री मंत्र के जाप से सारे दुःख दर्द होंगे दूर, छात्रों को ऐसे मिलेगा महावरदान
भगवान गणेश को करना चाहते है प्रसन्न तो, करिये इस मन्त्र का जाप