भारत मुसलमानों के लिए एक बेहतर देश हैः मौलाना मदनी
भारत मुसलमानों के लिए एक बेहतर देश हैः मौलाना मदनी
Share:

नई दिल्ली: पेरिस मे हुए आतंकी हमले के बाद जमीयत उलेमा ए हिंद के मुखिया मौलाना महमूद मदनी ने देश भर में आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। दुनिया भर में बढ़ रहे आतंकी हमले पर मदनी ने कहा है कि इस्लाम ऐसी किसी भी घटना की इजाजत नही देता है। इस्लाम के नाम पर ऐसी घटनाएँ असहनीय है।  असहिष्णुता के मुद्दे पर मदनी ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहूंगा कि मुसलमानों के लिए भारत से बेहतर कोई देश नहीं है।

मदनी ने यह भी कहा कि आतंकवाद की कड़ी निंदा करनी चाहिए और हर किसी को इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी भारत को मुसलमानों के लिए एक बेहतर देश बताया था।

पेरिस हमले पर सपा नेता आजम खान के बयान की निंदा करते हुए मदनी ने कहा कि पेरिस हमले को किसी भी रुप में जायज नही ठहराया जा सकता है। इससे पहले कहा जा रहा था कि पेरिस हमले पर सबसे कम प्रतिक्रिया मुसलमानों की ओर से ही आ रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -