'गांधी-नेहरू भी आतंकी थे...', तालिबान के समर्थन में ये क्या बोल गए भारत के ये 'मौलाना'
'गांधी-नेहरू भी आतंकी थे...', तालिबान के समर्थन में ये क्या बोल गए भारत के ये 'मौलाना'
Share:

नई दिल्ली: जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दारुल उलूम के हदीस के उस्ताद मौलाना अरशद मदनी ने 'तलिबान' का समर्थन करते हुए कहा है कि उक्त संगठन 'आतंकी' नहीं हैं। मदनी का कहना है कि यदि तालिबान गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजाद हो रहे हैं, तो इसे आतंकवाद नहीं कहेंगे। आजादी सबका हक है। जब वह गुलामी की जंजीर तोड़ते हैं, तो हम ताली बजाते हैं। अगर यह आतंकवाद है तो फिर नेहरु और गाँधी भी आतंकवादी थे। शेखुद्दीन भी दहशतगर्द थे। वे सारे लोग जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग लड़ी, वे सभी आतंकी हैं।

अरश्द मदनी ने यह बात एक साक्षात्कार के दौरान कही। इस दौरान मदनी ने तालिबान से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने तालिबान को दारुल उलूम से जोड़ने के आरोपों पर कहा कि तालिबान का देवबंद और दारुल उलूम से कोई संबंध नहीं है। तालिबान को देवबंद से जोड़ना सरासर गलत है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें अकारण यह भ्रम फैला रही हैं कि तालिबानी देवबंद में पढ़े हुए हैं। उन्होंने कभी दारुल उलूम आकर कोई तालीम हासिल नहीं की। उन्होंने तालिबान और दारुल उलूम की विचारधारा पर बोलते हुए कहा कि दोनों गुलामी के विरोधी हैं। वहीं महिलाओं के विरोध प्रदर्शन पर मदनी ने कहा कि महिलाएँ बिना क्रीम, लिपस्टिक लगाए, बुर्का पहन कर बाहर आकर प्रदर्शन कर सकती हैं।

इसके साथ ही अफगानिस्तान में तालिबानियों द्वारा शरिया लागू करने एवं मर्द और औरत को अलग-अलग पढ़ने का आदेश देने पर मदनी का कहना है कि कौन कहता है कि केवल शरिया ही कहता है कि लड़के और लड़कियाँ साथ नहीं पढ़ सकते। हिंदुस्तान में कितनी यूनिवर्सिटी और कॉलेज हैं जो कोएड नहीं हैं। लड़कियों के अलग और लड़कों के लिए अलग कॉलेज हैं। तो क्या इन कॉलेजों की बुनियाद तालिबान ने रखी थी? क्या इन्हें स्थापित करने वाले सब तालिबान के बाप हैं? हिंदुस्तान में तालिबान की सरकार है क्या?

लंबे समय से लंबित मामलों का भी एक सुनवाई में समाधान हो सकता है : जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश

त्रिलोचन सिंह वजीर हत्याकांड को लेकर सामने आया एक और बड़ा सच, अचरज में पड़ी पुलिस

आज हो रही है NEET की एग्जाम, क्या आप ने भी किया है आवेदन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -