भगवान शिव को मिला नोटिस, मांगा गया टैक्स
भगवान शिव को मिला नोटिस, मांगा गया टैक्स
Share:

आजकल कई तरह के चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। अब जो मामला सामने आया है वह भी चौकाने वाला है। जी दरअसल यह मामला भगवान शिव से जुड़ा है। बताया जा रहा है मथुरा नगर निगम ने भगवान शंकर को हाउस टैक्स भरने का नोटिस दिया है। जी हाँ, मथुरा नगर निगम ने भोलेनाथ के मंदिर को 1500 रुपये हाउस टैक्स भरने का नोटिस दिया है।

आप सभी को बता दें कि भोलेनाथ को नगर निगम का नोटिस मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है और खबर जंगल की आग की तरह फैल रही है। आप सभी को पता ही होगा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया था कि किसी भी धार्मिक स्थल से हाउस टैक्स ना लिया जाए। हालाँकि इसके बावजूद निगम के कर्मचारियों ने शिव मंदिर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। बताया जा रहा है भगवान शंकर के मंदिर पर हाउस टैक्स का नोटिस चिपकाने की खबर फैलने के बाद से नगर निगम के कर्मचारी इस मामले पर बोलने से बच रहे हैं।

जी दरअसल नगर निगम के अधिकारी शिव कुमार गौतम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 'जो निगम आयुक्त के आदेश के बाद नोटिस निरस्त कर दिया गया है।' इसके अलावा उन्होंने बताया कि मंदिर के पास एक कमरा बने होने की बात कही गई थी जिसके बाद टैक्स लगाया गया था। दूसरी तरफ इस विवाद के बाद निगम के अधिकारी जब मंदिर के पास पहुंचे तो उन्होंने वहां कोई कमरा नहीं पाया जिसके बाद नोटिस को निरस्त कर दिया गया। बता दें कि जिस शिवमंदिर पर निगम ने हाउस टैक्स लगाया वो दरअसल मथुरा के यमुना पार लक्ष्मीनगर में स्थित है।

थकान-बेहोशी है इस बीमारी का गंभीर लक्षण, जानिए इसके बारे में

शादी करते-करते मंडप में लड़ पड़े दूल्हा-दुल्हन, वीडियो वायरल

क्या होता है मौत के तुरंत और 2 घंटे बाद जानकर सन्न रह जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -