इराक में नई सरकार बनने के 2 दिन बाद भीषण विस्फोट, 10 की मौत, कई घायल
इराक में नई सरकार बनने के 2 दिन बाद भीषण विस्फोट, 10 की मौत, कई घायल
Share:

बगदाद: इस्लामी देश इराक के पूर्वी बगदाद इलाके में शनिवार (29 अक्टूबर) रात को फुटबॉल स्टेडियम और कैफे के नजदीक जबरदस्त विस्फोट हुआ है। इस ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं 20 से अधिक लोगों के जख्मी बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोग यहां-वहां भागते नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, विस्फोट एक गाड़ी में हुआ है। इसके बाद फुटबॉल मैदान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उसमें खेल रहे लोग भी जख्मी हो गए।

 

सेना ने अपने बयान में बताया है कि पूर्वी बगदाद के गैरेज में रखे गैस टैंकर के फटने से यह हादसा हुआ है। बाकी आगे मामले की जाँच की जा रही है। विस्फोट में आवासीय भवनों और फुटबॉल मैदान को भी क्षति पहुँची है। गौरतलब है कि इराक में यह विस्फोट नई सरकार के गठन के 2 दिन बाद हुआ है। इराकी संसद ने गुरुवार (27 अक्टूबर 2022) को पीएम मोहम्मद शिया अल-सुदानी के नेतृत्व में 21 सदस्यीय नए कैबिनेट को अपनी मंजूरी दी थी।

बता दें कि उससे पहले इराक में 2 महीने पहले अराजकता का माहौल था। लोग एक प्रभावशाली मौलवी मुक्तदा अल-सदर (Al-Sadar) के त्यागपत्र के बाद भड़क उठे थे। राजधानी बगदाद (Baghdad) में उग्र विरोध-प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद भारी हिंसा भड़की थी। जिसमे 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

हैलोवीन फेस्टिवल के बीच मच गई भगदड़, 100 से अधिक लोगों की गई जान

41 वर्ष की हुईं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका

बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है शेख हसीना सरकार- मंत्री हसन महमूद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -