इंडोनेशिया : भूकंप और सुनामी से मृतकों की संख्या बढ़कर 832 हुई
इंडोनेशिया : भूकंप और सुनामी से मृतकों की संख्या बढ़कर 832 हुई
Share:

जकार्ता। कुछ दिनों पूर्व एशियन गेम्स 2018 की मेजबानी कर दुनिया भर में  सुर्ख़ियों में आये खूबसूरत देश इंडोनेशिया पर  इस वक्त भूकंप और सुनामी ने भयानक तांडव मचा रखा है। इन आपदाओं की वजह से इस देश में अब तक तक़रीबन 832 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 540  लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है। 

भूकंप के झटके से हिल उठा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर

दरअसल बीते शुक्रवार ही इंडोनेशिया में एक भयानक भूकंप आया था जिसका केंद्र इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के निचे था। इस भूकंप ने तो भयानक तबाही मचाई ही लेकिन इसने एक खतरनाक सुनामी को भी जन्म दे दिया जिसने इस देश में भूकंप से भी अधिक तबाही मचाई। इस सुनामी का सबसे ज्यादा प्रभाव इंडोनेशिया के पालू  शहर में हुआ था जहाँ सुनामी की लहरे 1.5 मीटर (पांच फुट) तक ऊंची उठी थी।  इस वजह से इस शहर में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

खतरे की घंटी : दो दिन में देश के पांच बड़े राज्यों में भूकंप के झटके

बीते शुक्रवार की शाम आये इस भूकंप से प्रभावित इलाकों  में इंडोनेशिया की सेना और बचाव दलों का राहत अभियान अभी तक जारी है। इस अभियान से जुड़े अधिकारीयों के मुताबिक बचाव कार्य के दौरान रोज दर्जनों लोग मलबे के निचे दबे मिल रहे है। उन्होंने आशंका जताई है कि अभी भी बहुत सा मलबा उठाया जाना बाकि है जिसके निचे सैकड़ों लोग घायल या मृत अवस्था में हो सकते है।  

ख़बरें और भी

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का कहर, 400 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में आया 7.5 तीव्रता वाला भूकंप, मिली सुनामी की चेतावनी

छोटे कपड़ों में मंदिर आने पर रोक लगाएगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -