इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का कहर,  400 लोगों की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का कहर, 400 लोगों की मौत
Share:

जकार्ता। कुछ समय पहले ही एशियाई खेलों की मेजबानी कर के दुनिया भर में  चर्चा में आया खूबसूरत देश इंडोनेशिया इस वक्त भूकंप और सुनामी की भयंकर तबाही से जूझ रहा है। इस तबाही से अब तक इंडोनेशिया में तक़रीबन 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है। 

भूकंप के बाद जापान में आई एक और गंभीर समस्या, सैंकड़ों सुअरो को मारा गया

 दरअसल इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर कल  (शुक्रवार) की शाम एक भयंकर तूफ़ान आया था। इस तूफ़ान के बाद इसकी वजह से सुनामी भी उत्पन्न हो गई थी। इन दोनों आपदाओं की वजह से इंडोनेशिया में अब तक कुल 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ो लोग घायल हो गए है। इनमे से सबसे ज्यादा 384 मौतें पालू नाम के एक शहर में घटित हुई है। इंडोनेशिया के मौसम विभाग के मुताबिक इस शहर से  टकराने वाली सुनामी की लहरे 1.5 मीटर (पांच फुट) तक ऊंची उठी थी। 

खतरे की घंटी : दो दिन में देश के पांच बड़े राज्यों में भूकंप के झटके

उल्लेखनीय है कि यह भूकंप और सुनामी अचानक से आई थी और इन घटनाओं के घटित होने से ठीक पहले ही सैकड़ों लोगों शुक्रवार की शाम होने का जश्न मानाने के लिए समुद्र तट पर इक्कठा हुए थे। भूकंप की पहले से कोई जानकारी नहीं होने की वजह से इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर नहीं ले जाया गया और इस वजह से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई। 


ख़बरें और भी 

इंडोनेशिया में आया 7.5 तीव्रता वाला भूकंप, मिली सुनामी की चेतावनी

भूकंप के झटके से हिल उठा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर

उत्तर प्रदेश : भारी बारिश के बाद अब भूकंप का कहर, दिल्ली में भी महसूस किए गए झटके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -