गायत्री शक्तिपीठ पर हुई सामूहिक प्रार्थना
गायत्री शक्तिपीठ पर हुई सामूहिक प्रार्थना
Share:

उज्जैन। सिंहस्थ 2016 के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार द्वारा लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ पर 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना में भागीदारी की। कुछ मरीज भी प्रार्थना में शामिल हुए।

प्रचार-प्रसार सेवक देवेन्द्र श्रीवास्तव के अनुसार प्रार्थना के क्रम में सर्वप्रथम गायत्री महामंत्र का जप महामृत्युंजय मंत्र का गायन किया गया। कमल पुष्प पर विराजमान अमृत स्नान करते भगवान मृत्युंजय महादेव की गोद में शिशुवत लेटकर अमृतपान करने का ध्यान करते हुए रुद्राभिषेक कराया गया। अभिमंत्रित गंगाजल और यज्ञ भस्म मरीजों को प्रदान किया गया। प्रार्थना क्रम का संचालन कर रहे संदीप विश्वकर्मा ने श्रद्धालुओं को सामूहिक प्रार्थना की शक्ति की महत्ता बताई।

बताया कि सामूहिक तथा किसी विशेष स्थान पर की गई प्रार्थना शीघ्र फलदाई होती है। दुआ और दवा साथ साथ क्रम चलाया गया। म.प्र. के आयुष्य चिकित्सा विभाग के डाॅ. राजकुमारी मौर्य, डॉ. महेंद्र कौशल ने कम्पाउंडर उमेश द्विवेदी के साथ मरीजों का परीक्षण किया। आयुष्य चिकित्सालय से आज मरीज निःशुल्क दवाईयां भी प्राप्त कर सकते हैं। एक्युप्रेशर विशेषज्ञ तत्सवितुर व्यास ने भी उपचार प्रदान किया।

मुनिश्री समतासागर ने किया स्वयं का केशलोचन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -