इस राज्य में जरुरी हुआ मास्क, नहीं लगाया तो देना पड़ेंगे 500 रुपए
इस राज्य में जरुरी हुआ मास्क, नहीं लगाया तो देना पड़ेंगे 500 रुपए
Share:

नई दिल्ली: आप सभी जानते ही होंगे एक बार फिर से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जी हाँ और इसी को देखते हुए कोरोना से बचने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से फिर से सख्ती की जा रही है। बीते कुछ दिनों से त्योहारों की तैयारी और गर्मी के चलते लोगों ने मास्क पहनना छोड़ दिया था हालाँकि कोरोना अब बढ़ने लगा है तो मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। जी दरअसल दिल्ली में मास्क को अनिवार्य कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है और जानकारी दी गई है कि अगर दिल्ली में कोई बिना मास्क के दिखा तो उस पर कार्रवाई होगी।

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ''दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई मास्क पहनता हुआ नहीं दिखाई देगा तो उस पर जुर्माना लग सकता है।'' इसके आलावा नोटिफिकेशन के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। आप सभी को यह भी बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से जो नियम जारी किए गए हैं, वो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क को लेकर हैं।

हालाँकि अगर कोई सार्वजनिक जगह पर प्राइवेट कार में सफर कर रहा है तो उस पर ये नियम लागू नहीं होगा। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या 8 हजार के पार चली गई है। बीते बुधवार को दिल्ली में 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे और दिल्ली में बीते बुधवार को कोरोना के 2495 नए केस आए और 7 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। केवल यही नहीं बल्कि बुधवार के दिन 1466 मरीज ठीक भी हुए।

शेफ संजीव कपूर पर बनेगी बायोपिक, हुआ एलान

देशभक्ति जगाने आ रहे परिणीति और हार्डी संधु, पोस्टर जारी

दिल थामकर देंखे अवनीत कौर की ये तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -