दिसंबर माह का राशिफल : वर्ष के अंतिम महीने में बदल सकता है आपका भाग्य
दिसंबर माह का राशिफल : वर्ष के अंतिम महीने में बदल सकता है आपका भाग्य
Share:

 दिसंबर 2019 का मासिक राशिफल और जानिये इस महीने किन राशि वालों की बदल रही है तकदीर। 

-मेष
मेष राशि वालों के लिए वर्ष का अंतिम महीना अच्छा बीतेगा। पिछले माह के मुकाबले इस महीने आपको बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। हालांकि अर्थ संबंधी मामलों में आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। इस महीने आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आप क़ारोबार से जुड़े हैं तो उसमें आपको मुनाफ़ा होगा। अगर आप अपने कारोबार को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए समय अच्छा है। नौकरी-पेशा में इस माह काम का दबाव रहेगा। हालांकि आप में से कुछ जातकों को अपने घर समय बिताने का अवसर मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को सरकार की ओर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।

-वृष
दिसंबर महीना वृष राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस महीने कार्य क्षेत्र में तरक्की हो सकती है। कारोबार में मुनाफा कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बॉस आपके काम से ख़ुश रहेगा। इस समय आपकी सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है। आपका आर्थिक जीवन ख़ुशहाल रहेगा। परंतु आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है। घर के ज़रुरी ख़र्चों में आपका अधिक धन ख़र्च होगा। इसके अलावा आप अपने भौतिक सुख-संसाधनों पर अधिक ख़र्चा करेंगे। साल के अंत में घर वालों, करीबी मित्र या रिश्तेदारों के साथ समय बिताना हो सकता है।

-मिथुन
कार्यक्षेत्र के लिए साल का अंतिम माह अच्छे संकेत दे रहा है। व्यापार के मुनाफे को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। अगर आप शेयर बाज़ार में निवेश करना चाह रहे हैं इस महीने कर सकते हैं। अच्छा मुनाफा होगा। धन बचत की सोच रहे हैं तो संभव नहीं है। इस महीने आपके खर्चों में इजाफा होगा। छात्रों के लिए यह महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। विवाह समारोह में रहना हो सकता है। अगर आप दांपत्य जीवन में हैं तो जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। लेकिन इस बीच आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए योग व ध्यान का सहरा लें। 

-कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कम अनुकूल है। इस महीने आपको धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही उठापठक से मानसिक तनाव रहेगा। मन में अशांति का भाव रह सकता है। किसी तरह की बेचैनी भी रह सकती है। आर्थिक जीवन भी सामान्य रहेगा। लेकिन आपको इस महीने किसी से तोहफा मिल सकता है। पारिवारिक  जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। माता-पिता से किसी बात को लेकर बहसबाजी भी हो सकती है। दांपत्य जीवन में रिश्ते को संभाल कर चलना होगा। जीवनसाथी आपसे किसी बात की डिमांड कर सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। बस अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 

-सिंह
सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना शुभ रहने वाला है। महीने की शुरुआत में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक जीवन अच्छा बीतेगा, लेकिन आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। इस महीने आप किसी से धन उधार भी ले सकते हैं। नौकरी में आपकी कार्यशैली बॉस या फिर आपके उच्चाधिकारियों को पसंद आएगी। क़ारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक जीवन के भी शुभ रहने की संभावना है। सेहत के मामले में आपको एक बात का ध्यान रखना होगा। तेज गति से वाहन न चलाएं। पारिवारिक जीवन में रिश्तों को संभालकर चलें।

-कन्या
दिसंबर महीने में आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस महीने आपकी पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आर्थिक मामलों में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी तरह का तोहफा मिल सकता है। इस महीने आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं पर छुट्टियां बिताने का प्लान बन सकता है। घर पर किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना है। माह का मध्य थोड़ा फीका रहेगा लेकिन अंत में पार्टियों का माहौल रहेगा।

-तुला
तुला राशि वालों के ग्रह-नक्षत्र दिसंबर माह में अनुकूल दिखाई दे रहे हैं। महीने की शुरुआत में आपको घर वालों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान रखना होगा। क्योंकि किसी गलती से छवि पर उसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस महीने आपके अंदर कामुक भावना तीव्र होगी। इस पर आपको काबू करना होगा। ऑफिस में सहकर्मियों और सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पिछले कार्य की कारण से आपको उसका अच्छा फल मिल सकता है। 

-वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को दिसंबर माह में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपको संभलकर कदम बढ़ाना होगा। यदि आप शेयर बाज़ार में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह जरुर लें। किसी व्यक्ति पर जरुरत से ज्यादा भरोसा करना हानिकारक साबित हो सकता है। मध्य माह के बाद परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। आपको कार्य क्षेत्र और व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। इस समय अपने क्रोध पर काबू रखें।

-धनु
धनु राशि वालों के लिए दिसंबर महीना मिलाजुला रहेगा। इस दौरान आपके आर्थिक जीवन में परेशानियां आएंगी। ऐसी स्थिति में आपको संभलकर चलना होगा। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया आपको सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। ऐसे लोगों से बचकर रहें जो अपना स्वार्थ ऊपर रखते हैं। परिवार में कोई खुशी का माहौल बन सकता है। इस महीने अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। ख़ासकर वाहन सावधानी से चलाएं। 

-मकर
मकर राशि वालों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। फिलहाल करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर आप किसी शोध कार्य में लगे हैं तो उसमें आपको प्रबल सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ कहीं पर छुट्टियां बिताने का प्लान बन सकता है। किसी व्यक्ति पर जरुरत से ज्यादा भरोसा करना हानिकारक साबित हो सकता है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। यदि आप छात्र हैं तो आपको इस महीने पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

-कुंभ
कुंभ राशि वालों का जोश और उत्साह बना रहेगा, बल्कि समय-समय पर इसमें वृद्धि होगी। इस महीने आपके घर पर कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में शरीक हो सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। व्यापार में विस्तार के नवीन अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको इस महीने इच्छानुसार परिणाम मिल सकते हैं। आप समाज के कल्याणकारी कामों में अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे।

-मीन
मीन राशि के जातकों को इस महीने थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस महीने आपके साथ विश्वासघात होने की आशंका है। इसलिए किसी भी व्यक्ति पर जरुरत से अधिक भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। परिस्थितियां निराशाजनक होने के बावजूद आपके अंदर का जज्बा कम नहीं होगा। आपका शांत स्वभाव आपको हमेशा आगे बढ़ने की ओर प्रेरित करेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके प्रदर्शन से ख़ुश होंगे। यदि  आप नई नौकरी पाना चाहते हैं तो इस महीने आपको नई नौकरी मिल सकती है।

ऐसे मनाते है विवाह पंचमी, जानिये पूजा की विधि

1 दिसंबर से शुरू है व्रत एवं त्योहार, विवाह पंचमी पर करिये यह काम

यह थी भगवान श्री कृष्णा की पुत्री, क्या आप जानते हैं?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -