Maruti, Tata, MG Motors और Nissan जल्द लांच करेंगे अपनी इलेक्ट्रिक कार, बेहतरीन खूबियां बना देगी ​दीवाना
Maruti, Tata, MG Motors और Nissan जल्द लांच करेंगे अपनी इलेक्ट्रिक कार, बेहतरीन खूबियां बना देगी ​दीवाना
Share:

आने वाले वर्षो में ऑटोमोबाइल कंपनियां कई इलेक्ट्रिक कार पेश करने वाली हैं। इलेक्ट्रिक कार की होड़ में Maruti, Tata, MG Motors और Nissan जैसी बेहतरीन कंपनियां मौजूद हैं। आइए जानते हैं किस कंपनी की कौन सी कार भारतीय बाजार में देने वाली है दस्तक...  

Maruti Suzuki WagonR - Maruti Suzuki अपनी नई इलेक्ट्रिक वैगन-आर को बहुत जल्द ही भारत में पेश करने की तैयारी में है। जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रिक वैगन-आर की कई अलग-अलग शहरों में टेस्टिंग चल रही है। इसके अलावा कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कब तक इलेक्ट्रिक WagonR को पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार कंपनी इसे अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। 

Tata Nexon - इलेक्ट्रिक वाहनों का इंतजार कर रहे उपभोक्ता के लिए Tata भी कार लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी Tata Nexon का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करेगी। कंपनी पहले ही इसका टीजर वीडियो जारी कर चुकी है। टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार से पर्दा अगले महीने 16 दिसंबर, 2019 को उठाया जा सकता है।  

MG eZs - Hector की कामयाबी के पश्चात अब MG मोटर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eZS को भारत में पेश करेगी। नई eZS एक क्रॉसओवर है। इसका डिजाइन इसकी खासियत माना जा रहा है। अभी फिलहाल में कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे इसी साल दिसंबर तक भारत में पेश कर सकती है। वैसे पेश के बाद ही कीमत का सही पता चलता है, परन्तु अनुमान है कि नई eZS की संभावित कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 

Nissan Leaf - आने वाले साल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार निसान लीफ (Nissan Leaf) भी भारत में पेश होने जा रही है। इस साल जनवरी में निसान ने खुद इसका खुलासा किया था। एक इलेक्ट्रिक कार होने के साथ निसान लीफ की एक और खासियत है कि यह आपके घर को भी रोशन कर सकती है। 

 

चोरों ने कांच तोड़ दुकान का माल किया साफ़, पुलिस हुई नाकाम

अगर पहली बार करवाने जा रहे हैं मसाज, तो पहले जान लें ये जरुरी बातें

सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन बातो पर जरूर ध्यान दे वार्ना हो सकता है नुक्सान....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -