मार्शल द्वीप समूह करेगा भारत, पाकिस्तान और ब्रिटेन पर मुकदमा
मार्शल द्वीप समूह करेगा भारत, पाकिस्तान और ब्रिटेन पर मुकदमा
Share:

द हेग : मार्शल द्वीप समूह मार्च में संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में भारत, पाकिस्तान और ब्रिटेन के खिलाफ कानूनी मामले चलाने की कोशिश करेगी। इस द्वीप समूह का आरोप है कि ये तीनों देश परमाणु हथियारों की होड़ समाप्त करने में विफल रहे है। देशों के बीच कानूनी झगड़ों को खत्म करने के लिए साल 1945 में एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय स्थापित की गई थी।

न्यायलय ने बीते शुक्रवार को घोषणा की कि तीन मामलों की अलग-अलग सुनवाई सात मार्च से 16 मार्च के बीच की जाएगी। भारत-पाक के खिलाफ लगाए गए आरोपों में न्यायलय ये देखेगा कि द हेग स्थित न्यायधिकरण इन मामलों की सुनवाई के लिए समर्थ है या नही।

साथ ही ब्रिटेन से जुड़ी सुनवाई में लंदन द्वारा उठाई गई 'प्रारंभिक आपत्तियों' पर गौर किया जाएगा। बाद में यह फैसला किया जाएगा कि मामला चलाया जा भी सकता है कि नहीं। इससे पहले 2014 में मार्शल द्वीप समूह ने 9 देशों पर आरोप लगाया था कि वे एक तय तिथि पर परमाणु हथियारों की होड़ को बंद कर देने और परमाणु निशस्त्रीकरण के अपने वादे पूरे नही कर रहे है।

इन 9 देशों में चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, भारत, इजरायल, उतर कोरिया, पाकिस्तान, रुस और अमेरिका का नाम था। मार्शल द्वीप समूह प्रशांत महासागर का एक क्षेत्र है, जहां 55 हजार लोग रहते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -