मार्स ने दी पृथ्वीवासियों को नए साल की बधाई
मार्स ने दी पृथ्वीवासियों को नए साल की बधाई
Share:

नई दिल्ली: नए साल में पृथ्वीवासी एक-दूसरे को बधाई दे रहे है। ऐसे में एक विश तो मंगल ग्रह से भी बनती है। मार्स मिशन पर गए भारत के मंगलयान ने नए साल में पृथ्वी के लिए एक संदेश भेजा है। मार्स से केवल संदेश ही नही एक तोहफा भी आया है। इसरो के मार्स ऑरबिटर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि नया साल मुबारक हो, प्यारे पृथ्वीवासियों।

इस ट्वीट में यह भी कहा गया है कि उतरी ध्रुव अच्छा खासा ठंडा है। इस न्यू इयर मैसेज के साथ लाल ग्रह की एक रेयर तस्वीर भी भेजी है। इस तस्वीर को 55 किमी दूर से ली गई है। इस पोस्ट को करीब 2000 बार रीट्वीट किया गया है और 1200 से ज्यादा बार इसे लाइक किया गया है। लोगों ने मजाक में यह भी कमेंट किया कि जलवायु परिवर्तन के बाद पृथ्वी से अधिक बेहतर जगह मार्स होगी।

भारत का पहला मंगल अभियान मंगलयान इस वक्त धरती से 20 करोड़ किलोमीटर दूर है और बिल्कुल सही अवस्था में है। इसे बनाने वाले इसरो संस्थान का कहना है कि इस मिशन में 450 करोड़ रुपए खर्च हुए है। इस मिशन को मार्स का चक्कर लगाते 15 महीने ही हुए हैं,लेकिन यह कम से कम दस और नए साल का गवाह बन सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -