आज बिना दूरबीन के देख सकेंगे मंगल ग्रह
आज बिना दूरबीन के देख सकेंगे मंगल ग्रह
Share:

नयी दिल्ली।  वैज्ञानिको के अनुसार आज यानी 27/07/2018 को 21वी सदी का सबसे लम्बा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसके साथ ही आज मंगल ग्रह धरती के सबसे नजदीक होगा। आज ये ग्रह धरती के इतने नज़दीक होगा कि इसे धरती से भी देखा जा सकेगा, वो भी बिना किसी दूरबीन के। दरअसल यह एक ऐसी दुर्लभ खगोलीय घटना है जिसमें मंगल ग्रह पृथ्वी व सूर्य एक सीध में यानि 180 डिग्री के कोण पर होंगे। खगोलशास्त्र  में इस घटना को मंगल ग्रह का अपोजिशन कहा जाता है। 

जानें किन राशियों पर होगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव

ये घटना हर दो वर्ष (26 माह) में होती है। आपको बता दे कि मंगल ग्रह का अगला अपोजिशन वर्ष 2020 में 13 अक्टूबर को होगा।  लेकिन आज चंद्र ग्रहण की जो स्थिति बनने वाली है, वो सदी में केवल एक बार बनती है।  27 व 28 की रात को लगने वाला चंद्र ग्रहण 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा जो कि कुल मिला कर 103 मिनट का होगा। 

खगोल शास्त्रियों के अनुसार आंशिक चंद्रग्रहण की शुरूआत रात में 11.54 बजे से शुरू होगी। जबकि पूर्ण चंद्रग्रहण की शुरूआत रात में 1 बजे से होगी। अधिकतम पूर्ण चंद्र ग्रहण 1.51 बजे तक होगा। वहीं पूर्ण चंद्रग्रहण का अंत रात में 2.43 बजे होगा।  इस ग्रहण में मंगल गृह को भारत के अधिकतर हिस्सों से देखा जा सकता है। दरअसल आज पूर्व दिशा में जो सुर्ख चमकीला तारा दिखाई देगावह ही मंगल ग्रह होगा।

खबरे और भी 

ग्रहण के दौरान करें ये काम, नहीं पड़ेगा बुरा प्रभाव

जानिए कब लगेंगे सूर्य ग्रहण के सूतक

40 साल बाद बन रहा है सूर्य ग्रहण का ये संयोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -