वट सावित्री व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं जरूर रखें इन बातों का ध्यान
वट सावित्री व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं जरूर रखें इन बातों का ध्यान
Share:

ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत करने से पति की उम्र लंबी होने की धार्मिक मान्यता बताई गई है। वर्ष 2023 में वट सावित्री व्रत 19 मई को होगा जिसमें देश एवं विदेश में रहने वाली हिन्दू धर्म की महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत करती हैं। वही इस व्रत के दौरान सुहागिनी महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है. आइये आपको बताते है...

वट सावित्री के दिन क्या करना चाहिए:-
1- महिलाओं को प्रातः जल्दी उठकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। 
2- वट सावित्री के इस शुभ दिन पर हिंदू महिलाओं को पारंपरिक कपड़े पहनने चाहिए तथा स्वयं को आभूषण से सजाना चाहिए तथा सोलह श्रृंगार करना चाहिए।
3- बरगद के वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा अर्चना करनी चाहिए तथा वट सावित्री व्रत कथा सुननी चाहिए।
4- बरगद के वृक्ष के नीचे भोग, प्रसाद एवं फल जरूर चढ़ाएं।
5- पेड़ के चारों तरफ सफेद कच्चा धागा अवश्य बांधें। 
6- शाम को सात्विक भोजन कर महिलाएं अपना व्रत खोल सकती हैं। 
7- महिलाओं को बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की सलाह दी जाती है। 
8- कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा देना तथा उनका आशीर्वाद लेना शुभ होता है।

'बाबा बागेश्वर का सहारा लेकर हिंदू राष्ट्र की बात कर रही है', JDU का BJP पर हमला

शनि जयंती पर करें इस स्तोत्र का पाठ, जानिए पूजा विधि

बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचीं अक्षरा सिंह, वीडियो सामने एते ही लोगों ने कर दिया ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -