क्राइम शो देखकर विवाहिता ने बनाया प्रेमी के साथ भागने का प्लान, कर दी एक महिला की हत्या
क्राइम शो देखकर विवाहिता ने बनाया प्रेमी के साथ भागने का प्लान, कर दी एक महिला की हत्या
Share:

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक विवाहिता शादी के दो महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। किन्तु भागने के पहले उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला की हत्या कर दी और अपनी मौत हो जाने का नाटक किया। पुलिस की जांच में प्रेमी के साथ बातचीत करने के फोन रिकार्ड मिले। जिसके बाद जब पुलिस 300 किमी दूर प्रेमी के पास पहुंची तो विवाहिता महिला को उसके घर में देख इस हत्या का खुलासा हो पाया।

औरंगाबाद में रहने वाली सोनाली के छबादास नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध थे। किन्तु घरवालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। इसलिए उसकी शादी सदाशिव शिंदे के साथ कर दी गई थी। डेढ़ महीने पहले यह विवाह हुआ था, किन्तु उसके बाद भी सोनाली के छबादास के बाद संबंध जारी थे। वह अपने प्रेमी के साथ लगातार फोन पर बात करती रहती थी। 

इसी बीच एक क्राईम शो देखकर उनको एक आइडिया सुझा।  यह निर्धारित हुआ कि छबादास एक कॉलगर्ल को बुलाएगा। उसकी हत्या कर देगा और मृतक को सोनाली के कपड़े और गहने पहनाकर जला देगा। बाद में दोनो भाग निकलेंगे और कहीं दूर जाकर अपनी जिंदगी बसर करेंगे। दोनों ने इस योजना को अंजाम भी दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 बारात में नाचने के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश में फिर हैवानियत की हदें पार, नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार

पुरानी रंजिश में अज्ञात युवकों ने किया बस चालक पर हमला, मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -