शादी करने जा रहे 'बाहुबली' प्रभास, इस लड़की संग लेंगे सात फेरे
शादी करने जा रहे 'बाहुबली' प्रभास, इस लड़की संग लेंगे सात फेरे
Share:

मुंबईः सिनेमा जगत में बाहुबली के नाम से लोकप्रिय तेलुगु सुपरस्टार प्रभास जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खबर के बाद अब उन अटकलों पर भी विराम लग गया जिसमें उनका नाम बाहुबली को-स्टार अनुष्का शेट्टी से हमेशा जोड़ा जाता रहा है। दोनों इस रिश्ते को हमेशा खारिज किया है। प्रभास तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में मौजूदा दौर के सबसे एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं जिनकी लड़कियों में खासी दीवानगी है। अपुष्ट सुत्रों के अनुसार,प्रभास का परिवार उनकी फिल्म साहो के रिलीज होने के बाद उनकी शादी एक यूएस बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से करवाने की सोच रहा है।

प्रभास के चाचा कृष्णम राजू ने बीते साल मीडिया को कहा था कि प्रभास की शादी इस साल होगी। जहां प्रभास के चाचा ने उनके परिवार की मन के बारे में बात की थी वहीं प्रभास ने कहा था कि ये उनका निजी मामला है और वे इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते। प्रभास तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने हमेशा से अपने प्राइवेट लाइफ को मीडिया की नजरों से बचाकर रखा है। एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए प्रभास की बहन ने कहा था कि उनका परिवार प्रभास की शादी का वेट कर रहा है।

उन्होंने बताया था, 'वे हमारे बहुत निकट हैं और बहुत सिंपल शख्स हैं। जब वे फिल्मों की शूटिंग नहीं कर रहे होते तो हम सभी साथ में काफी वक्त बिताते हैं। हम उनकी खूब आदर करते हैं और उनसे खूब प्यार भी करते हैं। वे हमारे लिए अलग-अलग तोहफे लाकर हमें आश्चर्य देते रहते हैं। हम सभी को उनके शादी करने का बहुत बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल वो अपनी फिल्मों में बिजी हैं तो नहीं पता कि उनकी शादी कब होगी लेकिन सभी को इसका इंतजार जरूर है। हम बहनें उनकी शादी में बहुत मजे करने वाली हैं।'

मुंबई की सड़कों पर नजर आए ये बड़े सितारे, देखें वायरल तस्वीरें...

मुसीबत में फंसी सारा, प्लस साइज ब्राइड्स पर डिजाइनर ने दिया था ऐसा बयान

फ्लाइट में वीडियो देख रही थी जान्हवी की बहन, किया ऐसा काम तो बन गया खुद का वीडियो और...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -