विदाई के बाद बीच टूटी शादी, हैरान कर देने वाला है मामला
विदाई के बाद बीच टूटी शादी, हैरान कर देने वाला है मामला
Share:

लखनऊ: यूपी के आजमगढ़ से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले जा रहा था। लेकिन, वह बीच रास्ते से वापस ससुराल लौट आया। दरअसल, दूल्हे को शादी में सोने की अंगूठी, चेन नहीं मिली थी। इस कारण वह काफी नाराज था। तत्पश्चात, ससुराल वालों से उसका विवाद शुरू हो गया। ससुराल वापस पहुंचने पर दूल्हा रिश्ते को समाप्त करने के बदले में सारे खर्च की डिमांड करने लगा। फिर दुल्हन पक्ष ने दहेज में दिया सारा सामान रखाकर दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया। वही घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की तहकीकात आरम्भ की। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

कहा जा रहा है कि जीयनपुर कोतवाली के आलमपुर गांव में रौनापार थाना इलाके के तुरकवली गांव से बारात आई थी। बारात तकरीबन 9 बजे आलमपुर पहुंची तथा धूमधाम से द्वार पूजा के पश्चात् बारातियों का स्वागत किया गया। देर रात विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। लेकिन, सोने की चेन और अंगूठी न मिलने से लड़का नाराज था। वह दुल्हन के घर के भीतर कोहबर में नहीं गया। वह बाहर दरवाजे पर खड़ी गाड़ी में ही बैठा रहा। फिर दुल्हन भी उसके साथ बैठकर ससुराल के लिए निकल गई। वही आधे मार्ग पहुंचने पर अंगूठी और सोने की चेन न मिलने पर दूल्हा ऐतराज जताने लगा। ससुराल के लोगों को फोन कर कहने लगा कि वह दुल्हन के साथ वापस आ रहा है। इसके ससुराल पहुंचकर दूल्हे ने अंगूठी और चेन की डिमांड कर डाली। 

इसके चलते दोनों पक्षों में विवाद आरम्भ हो गया। फिर दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। इसके चलते जंग इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे उसका पिता और बुआ को बंधक बना लिया। तत्पश्चात, लड़की वालों ने शादी में खर्च हुए 6 लाख रुपये की मांग करने लगे। घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने लाई। पंचायत के पश्चात् लेन-देन में दिए गए सामान को वापस किया गया। समझौते के मुताबिक, लड़के वालों ने शादी में खर्च हुए 1 लाख 95 हजार रुपये दुल्हन पक्ष को लौटाए। इसके बाद यह रिश्ता समाप्त हो गया। वही इस मामले में थाना प्रभारी केके अवस्थी ने संज्ञान लेते हुए बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के पश्चात् रिश्ते को समाप्त कर दिया गया। दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। 

महाराष्ट्र के एकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का निधन, 4 दिन पहले ही हुआ था पिता का देहांत

झारखंड: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

बिहार: मरे हुए सांप के बाद अब मिड डे मील में निकली छिपकली, 170 बच्चे बीमार, कई की हालत नाज़ुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -