बजट के पहले बुल की रफ्तार हुई धीमी
बजट के पहले बुल की रफ्तार हुई धीमी
Share:

मुंबई : बजट सत्र के पूर्व मुंबई स्टाॅक एक्सचेंज में गिरावट दर्ज की गई। इसे आंशिक और कारोबारी गिरावट माना गया है। निवेशक भी मान रहे हैं कि प्रत्येक बजट वर्ष में ऐसा होता है कि जब बजट आने वाला होता है तब शेयरों में उतरा - चढ़ाव हो जाता है। इसलिए निवेशक इस गिरावट को लेकर अधिक चिंतित नहीं हैं। इस गिरावट के दौरान करीब 141 अंक की गिरावट बाजार में रही।

इस तरह की गरावट के चलते शेयरों का संवेदी सूचकांक 23508.36 रहा। सेंसेक्स में बीते दो सत्रों में 457.25 अंको की गिरावट आंकी गई थी। अब 141 अंकों की गिरावट आई है लेकिन निवेशकों का मानना है कि बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स में व्यापक बदलाव आएगा।

नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज में भी 45.80 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते सेंसेक्स 7145.95 रहा। कारोबारियों द्वारा कहा गया कि हालिया तेजी के बाद मुनाफा वसूली और दूसरे एशियाई बाजारों में नरमी के रूझान से बाजार का रूख बेहद प्रभावित रहा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -