660 अंक ऊपर चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी का रहा ये हाल
660 अंक ऊपर चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी का रहा ये हाल
Share:

आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बाजार में दिनभर तेजी बनी रही। मंगलवार को बीएसई पर सेंसेक्स 660 अंक चढ़कर 48,544 पर क्लोज हुआ। वहीं, निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी 213 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 14,524 पर बंद हुआ। मंगलवार को Auto और financials शेयरों में तेजी रही। वहीं IT शेयरों में दबाव रहा। इससे पहले सोमवार को कोरोना तथा लॉकडाउन के दौरान शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। 

वही सेंसेक्स 1707 अंकों की गिरावट के साथ 47,883 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 524 अंक गिरकर 14,310 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में सम्मिलित 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही थी। मंगलवार को बाजार बंद होने के वक़्त BSE पर 3,046 शेयरों में व्यवसाय हुआ।1,933 शेयर बढ़त तथा 933 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 203.82 लाख करोड़ रुपए हो गया।

साथ ही हफ्ते के दूसरे दिन महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (M&M) के शेयर तेजी के साथ व्यवसाय किया। M&M के शेयर में 7.53% वृद्धि देखी गई वहीं, बजाज फिनसर्व के शेयर 6.78% उछले। इसके अतिरिक्त टाटा मोटर्स, मारुति के शेयरों में बढ़त रही। वहीं, टीसीएस के शेयर में गिरावट रही। TCS के शेयर 4% नीचे टूटे।

सीमेंस हेल्थकेयर ने विवेक कनाडे को प्रबंध निदेशक के रूप में किया नियुक्त

पेट्रोल, डीजल की कीमत में संशोधन के बाद 2 सप्ताह तक स्थिर रखा गया मूल्य

बाजार: आज होगी इन स्टॉक पर नज़र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -