Marjaavaan Box Office Collection Day 7: पहला हफ्ता रहा ठीकठाक, अब पागलपंती से होगी टक्कर
Marjaavaan Box Office Collection Day 7: पहला हफ्ता रहा ठीकठाक, अब पागलपंती से होगी टक्कर
Share:

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की मरजावां ने एक हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लिया है और इस दौरान फ़िल्म के कलेक्शंस लगभग ठीक ठाक रहे हैं। फ़िल्म ने सिंगल स्क्रींस और नॉन-मेट्रो मल्टीप्लेक्सेज़ में अच्छा प्रदर्शन किया है। फिलहाल दूसरे हफ़्ते में मरजावां के सामने पागलपंती की चुनौती शुरू हो गयी है।

15 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंची मरजावां ने 21 नवंबर को 2.53 करोड़ का कलेक्शन किया और 7 दिनों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 37.87 करोड़ हो गया। फ़िल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 7.03 करोड़ जमा किये थे। दूसरे दिन शनिवार को 7.21 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 10.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस करीब  स्थिर रहे। सोमवार को 4.15 करोड़, मंगलवार को 3.61 करोड़ और बुधवार को 3.16 करोड़ जमा कर लिये। पहले हफ़्ते में सिर्फ़ रविवार को मरजावां ने डबल डिजिट कमाई की है।

 

 

मरजावां को मिलाप ज़वेरी ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में एक्शन और डायलॉगबाज़ी की हैवी डोज़ देखने को मिली, जैसा कि ज्यादातर 70 और 80 के दौर की फ़िल्मों में होता था। मरजावां के सामने आज (22 नवंबर) से पागलपंती की चुनौती शुरू हो चुकी है। यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फ़िल्म है, जिसे अनीस बज़्मी ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुल्कित सम्राट, सौरभ शुक्ला, इलियाना डिक्रूज़, कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की बाला अभी भी रेस में बनी हुई है, जो 8 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। यह फ़िल्म भी मरजावां के लिए कुछ दर्शक चुरा रही है। ऐसे में बड़ा कलेक्शन करने के लिए मरजावां को इस वीकेंड में और भी बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

 

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही 'बाला', जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

VIDEO: दबंग 3 का नया गाना 'यूँ करके' हुआ रिलीज़, जबरदस्त डांस करते नज़र आए सलमान खान

Bala Box Office Collection Day 13: दूसरा हफ्ता भी दमदार, जानिये क्या रहा कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -